झारखंडब्रेकिंग

हजारीबाग में 15 वर्षीय नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म

Share
Share
Khabar365news

हज़ारीबाग : हज़ारीबाग कटकमसांडी प्रखंड क्षेत्र के कंडसार पंचायत के नवादा (श्रीनगर) गांव में एक सनसनीखेज़ वारदात को अंजाम दिया गया। शनिवार को करीब साढ़े बारह बजे दिन कंडसार-नवादा गांव की एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की अपने घर से शौच के लिए निकली । इसके बाद जब वह घर लौट रही थी, उसी वक्त घात लगा कर बैठे गांव के तीन मनचले युवक – शुभम कुमार दूबे, सुमित कुमार दूबे और शनि कुमार दूबे ने चाकू दिखाकर लड़की को अपने कब्जे में ले लिया और उसे मंदिर के बगल जंगल में एक पुराने खाली पड़े मकान में ले गए। वहां उसके साथ दरिंदगी का खेल शुरू हुआ और तीनों युवकों ने बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया।

इतना ही नहीं उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर उसी मकान में दिन बारह बजे से रात आठ-नौ बजे तक रखा गया और इस दरम्यान उसके साथ तीनों युवकों द्वारा कई बार बारी-बारी से बलात्कार किया गया। साथ ही साथ उसे चाकू दिखाकर धमकी दी गई कि अगर इस घटना के बारे में परिवार के किसी भी व्यक्ति को जानकारी दी तो हमलोग तुम्हारे परिवार को जान से मार देंगे। इधर लड़की के परिजन खोजबीन कर परेशान रहे। जब वे सभी मंदिर के बगल वाले खाली पड़े मकान में पहुंचे तो वहां लड़की बेसुध अवस्था में  पड़ी मिली। उसे उठा कर घर लाया गया और फिर उससे पूछा गया तो उसने डरते हुए सारी घटना को बतायी। सुबह रविवार को इस घटना के बारे में कंडसार के रविदास समाज को दी गई तब गांव के पचास -साठ की संख्या में रविदास समाज के लोग पीड़िता को लेकर कटकमसांडी थाना आए। 

रविदास समाज के प्रखंड अध्यक्ष डॉ अजीत कुमार दास को मोबाइल पर सूचना देकर समाज के लोगों ने थाना बुलाया। प्रखंड अध्यक्ष डॉ अजीत कुमार के नेतृत्व में रविदास समाज के लोगों ने थाना प्रभारी राज वल्लभ कुमार से मुलाकात कर सारी घटना से अवगत कराया। 

कटकमसांडी थाना प्रभारी राज वल्लभ कुमार के संज्ञान में मामला आते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए बीएनएस-96/70 (2 )/3(5),3(2) (v)/3(i),(r)/3 ( i) (s) एससी/एसटी ऐक्ट तथा पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लड़की को मेडिकल चेकअप के लिए  शेख भीखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग भिजवाया। साथ ही साथ तुरंत स्वयं अपने नेतृत्व में छापामारी दल गठित कर एक अभियुक्त सुमित कुमार दूबे को गिरफ्तार कर थाना ले आए। थाना प्रभारी राज वल्लभ कुमार ने बताया कि इस प्रकार के घिनौना काम करने वाले दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। यह सब मानसिक विकृति की पहचान है। आगे की कार्रवाई व अनुसंधान जारी है। बाकी और दो आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

साउथ चाइना सी में चीन की बढ़ती ताकत,

Khabar365newsनई दिल्ली। दक्षिण चीन सागर में चीन की सैन्य और रणनीतिक मौजूदगी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

BJP की चाल में फंसी कांग्रेस या खेल रही बड़ा राजनीतिक दांव

Khabar365newsनई दिल्ली। ‘वंदे मातरम्’ के गायन को लेकर भाजपा और कांग्रेस के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका का पलटवार,

Khabar365newsकोलंबो। भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

CJP की नई टीम का ऐलान, सुधीर सांगवान और सिद्धांत भारद्वाज बने राष्ट्रीय प्रवक्ता

Khabar365newsनई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मंगलवार को संगठन में बड़ा...