छत्तीसगढ़ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।

Share
Share
Khabar365news

छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। युवक की पत्नी माँ के बीमार होने का बहाना बनाकर मायके चली गई है। अब लौटने से इनकार कर रही है। युवक ने सुसाइड से पहले 29 मिनट का वीडियो भी बनाया है। वीडियो में कहा, “मैंने उसे प्यार किया, उसने मुझे प्रताड़ना दी।”

वीडियो में युवक ने कहा, “मेरी बीवी अपनी मम्मी और बहन के बहकावे में आकर मुझे छोड़कर चली गई है। उसने दो बार मेरे बच्चे को गोली खाकर गिरा दिया। मेरे पास कॉल रिकॉर्डिंग हैं।” वीडियो में आगे कहा, “कानून भी लड़की पक्ष का साथ देता है। मेरे पास आत्महत्या करने के सिवाए कोई चारा नहीं है। मेरा भी तो कोई दुख सुनो।”

जीआरपी थाना प्रभारी डीएन श्रीवास्तव ने बताया कि युवक की पहचान बिलासपुर के बरोदा क्षेत्र निवासी आनंद दिवंगन के रूप में हुई है। आनंद की शादी 27 नवंबर 2024 को चंपा निवासी शुभि देवांगन से हुई थी। चार महीने बाद 25 मार्च 2025 को पत्नी घर छोड़कर मायके चली गई।
पत्नी और ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान आकर आनंद ने शनिवार (07 मई 2025) की शाम को दाधापारा रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी के सामने कूदकर आनंद ने जान दे दी

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बरहेट में एक रात में 10 मोबाइल चोरी, गांव में दहशत

Khabar365newsबरहेट थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाएं थमने का नाम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर मंथन तेज

Khabar365newsझारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सीएम हेमंत से मिले के. राजू, बोले- भाजपा को हराना गठबंधन का लक्ष्य

Khabar365newsसीएम हेमंत सोरेन से मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश प्रभारी बोले कि...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने के. राजू को सौंपा सुझाव पत्र

Khabar365newsमंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने आज झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू को...