झारखंडब्रेकिंग

रिश्ते हुए शर्मशार! बच्चों के झगड़े में बेटे ने पिता की धारदार हथियार से मार की हत्या

Share
Share
Khabar365news

झारखंड के बसंतराय में शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। जहां बेटे ने अपने पिता की धारदार हथियार से हत्या कर दी।
बसंतराय प्रखंड क्षेत्र के कैथपुरा पंचायत अंतर्गत मांजर खुर्द में घर में बच्चों के झगड़े में पिता-पुत्र उलझ गए जब पिता पुत्र घर में बच्चे के झगड़े में उलझ गए। इसी दौरान बेटे ने गुस्से में आकर पिता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे पिता की मौत हो गई।

पिता पर धारदार हथियार से किया हमला

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की रात पारिवारिक कलह के कारण राजू रविदास (34) नामक पुत्र ने अपने ही पिता उदीस रविदास (74) पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे उदीस लहूहुलान होकर गिर पड़े। आसपास के लोग जुटे और उन्हें इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में ले गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया। उन्हें वहां से मायागंज अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।

बताया जाता है कि हमले के बाद अंधेरे का लाभ उठाकर आरोपी पुत्र राजू रविदास भागने में सफल रहा। घटना में आसपास गांव में मातम पसरा हुआ है। उदीस रविदास का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में किया गया। इकलौते बेटे के फरार होने के कारण परिवार व समाज के लोगों ने शव का अंतिम संस्कार किया। हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए बसंतराय थाना प्रभारी मनीष कुमार यादव लगातार छापेमारी कर रहे हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BiharBreakingझारखंडबिहारब्रेकिंग

पूर्व मुखिया का शव मिलने से हड़कंप, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Khabar365newsदानापुर। दानापुर में पूर्व मुखिया का शव मिलने से इलाके में सनसनी...

BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

टीवी की आवाज बढ़ाकर वारदात को दिया अंजाम

Khabar365newsपटना। शातिर बदमाशों ने टीवी की आवाज तेज कर घर में घुसकर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

ब्रेन मलेरिया से 8वीं मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Khabar365newsरांची। ब्रेन मलेरिया का प्रकोप लगातार गंभीर होता जा रहा है। ताजा...

BreakingChatraJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चतरा में हाईवा ने CRPF जवान को कुचला

Khabar365newsचतरा। झारखंड के चतरा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में हाईवा...