Home झारखंड लातेहार तीन दिनों से लापता युवक का शव खदान से बरामद
झारखंडब्रेकिंगलातेहार

लातेहार तीन दिनों से लापता युवक का शव खदान से बरामद

Share
Share
Khabar365news

लातेहार : लातेहार के जिले के बालूमाथ अनुमंडल क्षेत्र के चमातू ग्राम स्थित भूलनी टोला कोयला खदान के पास सोमवार को एक युवक का शव संदिग्धी अवस्थाद में बरामद किया गया है. शव की शिनाख्तू चमातू गांव निवासी बसंत आनंद के पुत्र विजय के रूप में की गयी है. बालूमाथ डीएसपी बिनोद रवानी के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार एवं अमरवाडीह पिकेट प्रभारी अनुभव सिन्हा ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की.

पिता बसंत आनंद ने बताया कि उनका पुत्र पिछले छह जून से गायब था. वह घर से बाइक पर सवार होकर निकला था. काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला. बालूमाथ थाना में उसके लापता होने का मामला दर्ज कराया गया. आठ जून को कुंडी ग्राम स्थित सीसीएल ऑफिस के समीप युवक की बाइक बरामद की गई. इसके बाद पुलिस ने युवक की तलाशी जोर-शोर से शुरू कर दी. नौ जून की सुबह युवक का शव चमातू स्थित भूलनी टोला के पास कोयला खदान के बाहर संदिग्ध अवस्था में पाया गया. प्रथम दृष्टिया प्रतीत होता है कि युवक को अन्यत्र बेरहमी से हत्या कर शव को छुपाने के उद्देश्य से कोयला खदान में फेंक दिया गया. खदान में पानी भरा था, लेकिन शव खदान में नहीं गिर कर बाहर गिर गया. पुलिस ने मौके से चटाई और बोरा बरामद किया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेजना चाहा, लेकिन परिजन और ग्रामीणों ने शव उठाने नहीं दिया. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. पुलिस एक युवक को पड़कर पूछताछ के लिए थाना लाई है. पुलिस ने हत्यासरों को जल्द गिरफ्तार कर लेने का दावा किया है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

टाटानगर स्टेशन पर 6 किलो गांजा जब्त, कांड्रा का युवक गिरफ्तार

Khabar365newsजमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए...

ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

फेसबुक मैसेंजर पर रिश्तेदार बनकर 5.11 लाख की ठगी,

Khabar365newsरांची: राजधानी रांची में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है,...

ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

हेमंत सोरेन से जुड़ी याचिका पर 19 नवंबर को अगली सुनवाई

Khabar365newsरांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़ी याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट...