झारखंडधनबादब्रेकिंग

झरिया में नाले में मिला भ्रूण, जांच में जुटी पुलिस

Share
Share
Khabar365news

धनबाद : झरिया में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. झरिया थाना क्षेत्र के शिव मंदिर रोड स्थित नाले से सोमवार को करीब चार महीने का भ्रूण बरामद किया गया. नाले के पास रहने वाले लोगों ने जब भ्रूण को देखा तो इसकी सूचना झरिया पुलिस को दी. झरिया थाना प्रभारी शशि रंजन सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से भ्रूण को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. आशंका जताई जा रही है कि किसी महिला की प्रीमैच्योर डिलीवरी या गैरकानूनी गर्भपात के बाद इस भ्रूण को नाले में फेंक दिया गया होगा.

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेजी से की जा रही है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके. वहीं, इस घटना पर समाजसेवी सुनील तुलस्यान ने रोष जताते हुए कहा कि यह झरिया के लिए बेहद शर्मनाक घटना है. भ्रूण लगभग तीन से चार महीने का प्रतीत होता है और उसके सभी अंग विकसित अवस्था में थे. यह आशंका जताई जा रही है कि मामला गैरकानूनी गर्भपात का हो सकता है जिसमें किसी निजी अस्पताल या मेडिकल सेंटर की भूमिका भी हो सकती है. उन्होंने प्रशासन से मांग की कि ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व है रक्षाबंधन, आज बहनें बांधेंगी भाई की कलाई पर राखी

Khabar365newsभाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व को...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

ब्रह्माकुमारीज पतरातू सेवा केंद्र में मनाया गया दिव्य अलौकिक ईश्वरीय रक्षाबंधन एवं नशा मुक्ति कार्यक्रम

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु ब्रह्माकुमारीज रोड नंबर 8 ,पीटीपीएस, पतरातू...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

विमान हादसे में पायलट बेटे की मौत, शव लेकर फफक पड़े पिता

Khabar365newsकानपुर। विमान हादसे में पायलट बेटे की मौत के बाद उसके पिता...

BreakingJharkhandझारखंड

जाति जनगणना पर विपक्ष में दरार? कांग्रेस मुखर,

Khabar365newsनई दिल्ली। जाति जनगणना के मुद्दे पर विपक्षी दलों के बीच अलग-अलग...