JharkhandRanchiआस्थाधर्म-कर्म

गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा में सिख पंथ के छठे गुरु श्री हरगोबिंद साहिब जी का प्रकाश पर्व मनाया जाएगा

Share
Share
Khabar365news

रांची | गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा कृष्णा नगर कॉलोनी में कल 12 जून,गुरुवार को सिख पंथ के छठे नानक श्री हरगोबिंद साहिब जी का पावन प्रकाश पर्व मनाया जाएगा. इस उपलक्ष में गुरुनानक सत्संग सभा द्वारा सुबह 8:00 बजे से विशेष दीवान सजाया जाएगा.दीवान की शुरुआत भाई महिपाल सिंह जी द्वारा आसा दी वार के कीर्तन से होगी.सुबह 8:45 बजे से 9:15 बजे तक गुरुद्वारा के हेड ग्रंथी ज्ञानी जिवेन्द्र सिंह जी द्वारा कथा वाचन होगा तदोपरांत हजूरी रागी जत्था भाई महिपाल सिंह जी शबद गायन कर साथ संगत को निहाल करेंगे.सुबह 10:00 बजे श्री अनंद साहिब जी का पाठ होगा एवं अरदास एवं हुक्मनामा के साथ दीवान की समाप्ति सुबह 10:30 बजे होगी. दीवान समाप्ति के पश्चात मिस्सी प्रस्सादे (मिस्सी रोटी)का गुरु का अटूट लंगर चलाया जाएगा. गुरु नानक सत्संग सभा के सचिव अर्जुन देव मिढ़ा ने समूह साध संगत से प्रकाश पर्व में शामिल होकर गुरु घर की खुशियां प्राप्त करने की अपील की है.
सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि तीन जून को गुरुनानक सत्संग सभा से श्री हेमकुंड साहिब जी की यात्रा में गए श्रद्धालुओं का जत्था कल नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से गरीब रथ द्वारा रवाना होकर परसों 13 जून को सुबह 11.30 बजे रांची वापस पहुंचेगा.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में रूबेला की दस्तक, सिमडेगा में 10 साल की बच्ची संक्रमित

Khabar365newsसिमडेगा। झारखंड में रूबेला का पहला मामला सामने आने की जानकारी मिली...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

जावा की हरियाली और मांदर की थाप में रचा करमा,

Khabar365newsरांची। झारखंड की लोक-संस्कृति में करमा पर्व का विशेष महत्व है। जावा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

त्रिवेणी सैनिक माइंस में हादसा, सैनिक वाहन की चपेट में आने से सुपरवाइजर की मौत

Khabar365newsहजारीबाग। जिले की त्रिवेणी सैनिक माइंस में हादसे की खबर सामने आई...