JharkhandPolticalRanchi

मेहुल प्रसाद बने रांची महानगर कांग्रेस कमिटी के मीडिया चेयरमैन सह प्रवक्ता

Share
Share
Khabar365news

झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस में प्रदेश महासचिव के पद पर सक्रिय रूप से कार्य कर रहे मेहुल प्रसाद को पार्टी नेतृत्व द्वारा नई और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रभारी राजू जी तथा प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने मेहुल प्रसाद को रांची महानगर कांग्रेस कमिटी का मीडिया चेयरमैन सह प्रवक्ता नियुक्त किया है।

इस चयन में रांची महानगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. कुमार राजा की निर्णायक भूमिका रही। मेहुल प्रसाद की नियुक्ति पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों ने हर्ष जताया है।

झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कहा,
“मेहुल जैसे ऊर्जावान और प्रतिबद्ध युवा की पदोन्नति संगठन को नई दिशा देगी। यह विश्वास की जीत है।”

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने बधाई देते हुए कहा,
“मेहुल प्रसाद की नियुक्ति एक योग्य नेतृत्व को सही मंच देने का प्रतीक है। उनसे संगठन को बहुत अपेक्षाएँ हैं।”

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, कांके विधायक सुरेश बैठा, राजीव रंजन प्रसाद, रविन्द्र सिंह, विनय सिन्हा दीपू, अमरेंद्र सिंह, शाहबाज अहमद, सतीश पाल मुजीनी, सोनल शांति, विनोद सिंह, सहित प्रदेश के कई वरिष्ठ नेताओं ने मेहुल प्रसाद को बधाई दी है और उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ प्रकट की हैं।

यह नियुक्ति कांग्रेस पार्टी में युवा नेतृत्व को महत्व दिए जाने का प्रमाण है। मेहुल प्रसाद ने भरोसा दिलाया कि वे संगठन की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender








Related Articles
ActiveJamtadaJharkhand

जामताड़ा में 31 अक्टूबर को लगेगा रोजगार मेला, 879 से अधिक पदों पर होगी भर्ती

Khabar365newsसरकारी आईटीआई कॉलेज, करमाटांड़ में नौ नियोजक करेंगे योग्य अभ्यर्थियों का चयन,...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

30 अक्टूबर को पतरातू प्रखंड कार्यालय में लगेगा दिव्यांगों व बुजुर्गों के लिए विशेष शिविर

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को नि:शुल्क...

ActiveBreakingHazaribaghJharkhand

ब्रेकिंग न्यूज़ /हजारीबाग में CISF की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयला लदा ट्रक जब्त

Khabar365news हजारीबाग। अवैध कोयला खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे...