Home Active जामताड़ा में 31 अक्टूबर को लगेगा रोजगार मेला, 879 से अधिक पदों पर होगी भर्ती
ActiveJamtadaJharkhand

जामताड़ा में 31 अक्टूबर को लगेगा रोजगार मेला, 879 से अधिक पदों पर होगी भर्ती

Share
Share
Khabar365news

सरकारी आईटीआई कॉलेज, करमाटांड़ में नौ नियोजक करेंगे योग्य अभ्यर्थियों का चयन, 8वीं पास से इंजीनियरिंग डिग्रीधारकों तक को मिलेगा अवसर

जामताड़ा। जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से आगामी 31 अक्टूबर 2026 को सरकारी आईटीआई कॉलेज, करमाटांड़ में एक दिवसीय रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आलोक कुमार के निर्देश पर जिला नियोजनालय, जामताड़ा की ओर से इस रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें निजी क्षेत्र के नौ स्थानीय एवं बाहरी नियोजक भाग लेंगे और 879 से अधिक रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों के चयन की प्रक्रिया पूरी करेंगे।

8वीं पास से इंजीनियरिंग डिग्रीधारकों तक के लिए अवसर

इस रोजगार मेले में विभिन्न शैक्षणिक योग्यताओं वाले बेरोजगार युवाओं को रोजगार पाने का अवसर मिलेगा। नियोजकों की ओर से डिप्लोमा अप्रेंटिस, ट्रेनी, कंपनी ट्रेनी, वीडियो क्रिएटर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, टेली कॉलर, असेंबली ऑपरेटर, क्वालिटी विभाग, सीएनसी ऑपरेटर, सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाइजर, बाउंसर, इंश्योरेंस कंसल्टेंट एवं मशीन ऑपरेटर सहित कई पदों पर भर्ती की जाएगी।

अभ्यर्थियों को जरूरी दस्तावेजों के साथ पहुंचना होगा

जिला नियोजनालय की ओर से योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे रोजगार मेले में भाग लेने से पहले अपना निबंधन सुनिश्चित कर लें। जिन अभ्यर्थियों का किसी भी नियोजनालय में पहले से निबंधन नहीं है, वे जिला नियोजनालय अथवा झार नियोजन पोर्टल के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

रोजगार मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति तथा बायोडाटा एवं फोटो साथ लेकर आना होगा। अभ्यर्थियों को नियोजकों अथवा उनके प्रतिनिधियों के समक्ष उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में भाग लेना होगा।

सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा रोजगार मेला

रोजगार मेला 31 अक्टूबर 2026 को पूर्वाह्न 10:30 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक सरकारी आईटीआई कॉलेज, करमाटांड़ में आयोजित होगा। जिला प्रशासन ने जिले के अधिक से अधिक योग्य बेरोजगार युवक-युवतियों से इस अवसर का लाभ उठाने और रोजगार मेले में भाग लेने की अपील की है।

प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि सभी रिक्तियां निजी क्षेत्र से संबंधित हैं। इसलिए पदों की योग्यता, वेतन, चयन प्रक्रिया एवं अन्य शर्तों के लिए संबंधित नियोजक ही उत्तरदायी होंगे। रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Related Articles
ActiveBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

टाटानगर स्टेशन पर 6 किलो गांजा जब्त, कांड्रा का युवक गिरफ्तार

Khabar365newsजमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए...

ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

फेसबुक मैसेंजर पर रिश्तेदार बनकर 5.11 लाख की ठगी,

Khabar365newsरांची: राजधानी रांची में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है,...

ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

हेमंत सोरेन से जुड़ी याचिका पर 19 नवंबर को अगली सुनवाई

Khabar365newsरांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़ी याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट...