JharkhandRanchi

नशामुक्त समाज का निर्माण ही उद्देश्य : सम्पा दास

Share
Share
Khabar365news

डालसा का रिनपास व सीआईपी कांके में नशा के विरूद्ध जागरूकता कार्यक्रम

रांची : माननीय झालसा के निर्देश पर माननीय न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के मार्गदर्शन में तथा डालसा सचिव के निर्देश पर डालसा टीम के द्वारा रिनपास कांके, रांची एवं सीआईपी, रांची में नशीले दवाओं के दुरूपयोग तथा उनके खतरे पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, के पीएलवी राजेंद्र महतो, शारदा देवी, मालती देवी, भारती शाहदेव, शम्पा दास एवं प्रीति पाल उपस्थित थे।


डालसा के पीएलवी राजेंद्र महतो ने नशा के सेवन, नशीले दवाओं के दुरूपयोग एवं उनसे होनेवाले खतरों पर फोकस किये। पीएलवी सम्पा दास ने कहा कि नशा से धन व स्वास्थ्य की हानि होती है। नशा से घर-परिवार बर्बाद हो जाता है। प्रीति पाल ने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को नशे के सेवन से दूर रखें। नशा का कु-प्रभाव सीधे मस्तिष्क पर पड़ता है और बच्चे व नौजवान अपराध की ओर अग्रसर होते है।
पीएलवी भारती शाहदेव ने कहा कि डालसा, रांची के द्वारा समय-समय पर नशा उन्मूलन पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन तथा नुक्कड़ नाकटक का भी आयोजन किया जाता है। हमलोगों का उद्देश्य युवाओं व बच्चों को नशा से दूर करना तथा नशामुक्त समाज का निर्माण करना हैं।
पीएलवी शारदा देवी, मालती देवी तथा प्रीति पाल ने भी लोगों को जागरूक किये और लोगों को नशा न करने की सलाह दी।


पीएलवी प्रीति पाल ने सड़क पर रहने वाले बच्चों के समग्र विकास और उन्हें नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खतरे से बचाने पर फोकस किये। उन्होंने कहा कि सड़क के किनारे अगर कोई बच्चे ड्रग्स का सेवन करते हुए दिखते है, तो उन्हें चिन्हित कर हमें बतायें, नशीड़ी बच्चों को मुख्यधारा में लाने के लिए डालसा भरसक प्रयास करेगा।
पीएलवी सम्पा दास एवं प्रीति पाल ने कहा कि मानसिक रोगियों को नशा से छुटकारा पाने के लिए और उसके इलाज के लिए रिनपास और सीआईपी में लाने और उनका मनोचिकित्सक के परामर्श से दवा लेने से नशा से पीड़ित रोगियों का इलाज संभव है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender








Related Articles
BreakingJharkhandSportsझारखंडब्रेकिंग

अहमदाबाद में RCB और GT के बीच IPL-2026 ट्रॉफी की आखिरी लड़ाई

Khabar365newsIPL-2026 के फाइनल मुकाबले में आज डिफेंडिंग चैंपियन Royal Challengers Bengaluru और...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में 3 साइबर ठग गिरफ्तार, बैंक अधिकारी बनकर करते थे ठगी

Khabar365newsजामताड़ा पुलिस ने तीन शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर के दो सरकारी अस्पतालों में मरीजों की मौत पर हंगामा

Khabar365newsजिले की सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर गंभीर सवालों के घेरे...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में बिजली गिरने से 5 की मौत, 

Khabar365newsझारखंड में खराब मौसम और आकाशीय बिजली ने बड़ा नुकसान पहुंचाया है।...