BreakingJharkhand

अब झारखंड में पब्लिक प्लेस पर सिगरेट पीने पर लगेगा 1000 रुपये जुर्माना, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी

Share
Share
Khabar365news

झारखंड में अब सार्वजनिक स्थानों पर सिगरेट पीना महंगा पड़ेगा। अगर कोई व्यक्ति पब्लिक प्लेस में सिगरेट पीते पकड़ा जाता है तो उस पर 1000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। यह प्रावधान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा ‘झारखंड तंबाकू संशोधन विधेयक, 2021’ को मंजूरी देने के बाद लागू हो गया है। इसकी जानकारी राजभवन सचिवालय ने दी।

इससे पहले तक राज्य में पब्लिक प्लेस पर सिगरेट पीने पर केवल 200 रुपये जुर्माना लगता था। लेकिन अब जुर्माना की राशि 5 गुना बढ़ा दी गयी है। इस संशोधित कानून को झारखंड सरकार ने करीब 4 साल पहले विधानसभा से पारित करवाया था। उस समय विधायत लंबोदर महतो ने सदन में प्रस्ताव रखा था कि जुर्माने की राशि 1000 की बजाय 10 हजार की जाए, लेकिन फिलहाल सरकार ने इसे 1000 रुपये तक ही सीमित रखा है।

राज्य सरकार ने यह भी साफ किया है कि अब सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर भी जुर्माना लगेगा। साथ ही अगर कोई दुकानदार 21 साल से कम उम्र के व्यक्ति को तंबाकू उत्पाद बेचता है, तो यह दंडनीय अपराध माना जाएगा। इससे पहले झारखंड कैबिनेट ने राज्य में हुक्का बार पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया था। नियमों का उल्लंघन करने वालों को एक लाख रुपये तक का जुर्माना या जेल की सजा हो सकती है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

विधायक रोशन लाल चौधरी ने अंग वस्त्र देकर कुडमी अधिकार रैली के लिए रवाना किया।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु बृहद झारखण्ड कुड़मी समन्वय समिति द्वारा...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में चार बच्चे एक साथ लापता, इलाके में मचा हड़कंप

Khabar365newsरांची : राजधानी के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुकम रोड नंबर-05 से...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में रिवाल्वर की नोंक पर अपराधियों ने लूटे 3.5 लाख नगदी समेत 4 लाख के आभूषण

Khabar365newsगिरिडीह स्थित बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र में एक सोनार व्यवसायी...