Home झारखंड सिस्टम की लापरवाही ने ले ली बिरहोर नवजात की जान, 40 मिनट तक नहीं मिला रिम्स में बेड
झारखंडब्रेकिंग

सिस्टम की लापरवाही ने ले ली बिरहोर नवजात की जान, 40 मिनट तक नहीं मिला रिम्स में बेड

Share
Share

झारखंड : झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में बुधवार को एक बेहद दुखद और चिंताजनक घटना सामने आई, जिसने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इलाज की आस लेकर आए परिजनों को सिर्फ निराशा हाथ लगी, और एक मासूम की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, जमशेदपुर से एक चार दिन के बिरहोर नवजात को गंभीर हालत में बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया था। बच्चा जन्म के समय से ही नहीं रोया था और उसे सांस लेने में कठिनाई हो रही थी। वह एंबुलेंस में ऑक्सीजन सपोर्ट पर था।

दोपहर लगभग डेढ़ बजे बच्चे को रिम्स की सेंट्रल इमरजेंसी में लाया गया। यहां मौजूद कर्मियों ने परिजनों को पीडियाट्रिक वार्ड जाकर बेड की उपलब्धता पूछने की सलाह दी। परिजन जब बेड की जानकारी लेकर लौटे, तब जाकर बच्चे को एंबुलेंस से पीडियाट्रिक वार्ड ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने बच्चे की जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि गंभीर हालत के बावजूद करीब 40 मिनट तक बच्चे को बेड नहीं मिला, और उसे समय पर इलाज नहीं मिल सका। परिजनों का कहना है कि यदि डॉक्टर और स्टाफ समय पर स्थिति की गंभीरता को समझते और तत्परता दिखाते, तो संभवतः बच्चे की जान बच सकती थी। 

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

मुसाबनी में लंबित मामलों के निपटारे के लिए SIT गठित

मुसाबनी: क्षेत्र में लंबित आपराधिक मामलों के निष्पादन में तेजी लाने के...

ActiveBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

टाइगर मोबाइल जवानों को सघन गश्ती का निर्देश

पुलिस प्रशासन ने टाइगर मोबाइल के जवानों को क्षेत्र में सघन गश्ती...

ActiveBreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंगरांची

लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर स्पर्श का द्वितीय इंस्टॉलेशन समारोह सफलतापूर्वक संपन्न

जमशेदपुर: लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर स्पर्श का द्वितीय इंस्टॉलेशन समारोह सफलतापूर्वक संपन्न...