बिहारब्रेकिंग

पुलिस की गिरफ्त से भाग रहे कातिल का एनकाउंटर

Share
Share
Khabar365news

बिहार। पटना में मर्डर के आरोपी को पुलिस ने गोली मार दी है। दरअसल पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र में बीते मंगलवार की देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जबकि एक अन्य पान दुकानदार अपराधियों की गोली से जख्मी हो गया था। इस मामले में गोलीबारी के आरोपित ईशु को पुलिस ने बिहटा से बुधवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि जब पुलिस ईशु को बिहटा से पटना ला रही थी तो शौच के बहाने वह गश्ती गाड़ी से उतरा। इसके बाद ईशु भागने की कोशिश करने लगा। यह देख पुलिस ने फायरिंग की। पुलिस की गोली ईशु के पैर में लगी है। जिसके बाद वो लड़खड़ाने लगा। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। पटना के एसएसपी अवकाश कुमार ने बताया की ईशु के भागने के दौरान पुलिस ने गोली चलाई जो उसके पैर में लगी। बहरहाल इस पूरे मामले में फरार आरोपितों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

जयराम-थाना प्रभारी विवाद पर शैलेंद्र महतो का सवाल,

Khabar365newsरांची। जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी से जुड़े विवाद को लेकर...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

परीक्षा धांधली केस में विशेष अदालत गठित, हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

Khabar365newsरांची। परीक्षा में कथित धांधली से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत; 2 गंभीर

Khabar365newsबोकारो। जिले में बारिश और अंधेरे के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में देर रात पुलिस की सख्ती, जगह-जगह चला चेकिंग अभियान

Khabar365newsरांची। अपराध पर रोकथाम और सड़क सुरक्षा को लेकर रांची पुलिस ने...