बिहारब्रेकिंग

112 डायल पुलिस वैन ने 2 छात्राओं को रौंदा, 1 की मौत

Share
Share
Khabar365news

मुजफ्फरपुर के जजुआर थाना क्षेत्र में गुरुवार को डायल 112 की पुलिस वैन ने स्कूल से लौट रही 2 छात्राओं को रौंद दिया। इस घटना में 13 वर्षीय किरण कुमारी की मौत हो गई वहीं दूसरी छात्रा नेहजबी कुमारी की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना से आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर हंगामा करना शुरू कर दिया और पुलिस चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

बताया जा रहा है कि जजुआर थाना क्षेत्र के मध्य पंचायत में हाई स्कूल के पास पुलिस वैन ने 2 छात्राओं को टक्कर मार दी। दोनों छात्राएं स्कूल से लटने के दौरान समोसे की एक दुकान पर समोसे खरीदने के लिए खड़े थे। तेज रागतर से आ रही इस वैन ने दोनों बच्चियों पर गाड़ी चढ़ा दी। उसके बाद गाड़ी एक मकान को क्षतिग्रस्त करते हुए खेत में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने दोनों को SKMCH, मुजफ्फरपुर ले गए जहां किरण ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया और नेहजबी कुमारी की हालत गंभीर है। घटनास्थल पर पहुंचे SP ने बताया कि डायल 112 वैन किसी आपराधिक घटना की सूचना पर जा रही थी, उसी दौरान यह घटना घटी। पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और आगे की कार्रवाई को लेकर परिजनों को विश्वास दिलाया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सरायकेला के जंगल में महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी,

Khabar365newsसरायकेला। सरायकेला जिले के एक जंगल में पेड़ से लटका महिला का...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन साल से लंबित भर्ती प्रक्रिया पर अभ्यर्थियों का विरोध,

Khabar365newsझारखंड में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) भर्ती प्रक्रिया तीन वर्ष बाद भी...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

APK फाइल भेजकर लोगों के मोबाइल करता था हैक

Khabar365newsजामताड़ा। साइबर अपराध के लिए चर्चित जामताड़ा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

16 से 25 जुलाई तक बदलेगा ट्रैफिक रूट,

Khabar365newsरांची। रथ यात्रा के सफल और सुरक्षित आयोजन को लेकर जिला प्रशासन...