GUMLAझारखंडब्रेकिंग

गुमला सदर अस्पताल से नवजात बच्ची चोरी, पुलिस ने ढाई घंटे में किया बरामद 

Share
Share
Khabar365news

गुमला जिले के सदर अस्पताल से शुक्रवार रात एक 14 दिन की नवजात बच्ची को चोरी कर लिया गया। घटना एसएनसीयू (Special Newborn Care Unit) वार्ड में हुई, जहां बच्ची भर्ती थी। बच्ची की चोरी की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। 

सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि नर्स की ड्रेस में मास्क लगाए हुए एक महिला अस्पताल में दाखिल हुई थी। वही सीधे एसएनसीयू पहुंची औऱ सो रही मां को उठाकर बच्ची के टीकाकरण के बारे में पूछने लगी। मां के हां कहने पर महिला ने बच्ची को उठाया और कहा कि तुम मत आना, अपने पति को नीचे भेज देना। कुछ देर बाद जब मां नीचे पहुंची, तब तक महिला गायब हो चुकी थी। 

महिला बच्ची को लेकर नीचे आई और पहले से खड़े बाइक सवार के साथ फरार हो गयी। सीसीटीवी में बाइक का नंबर कैद हुआ। इसके बाद पूरे शहर में नाकेबंदी कर दी गयी। गुमला पुलिस की तत्परता से करीब ढाई घंटे के भीतर बच्ची को बरामद कर लिया गया। साथ ही बच्ची को चुराने वाली महिला और बाइक सवार व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। 

एसपी हारिस बिन जमा ने कहा, ”बच्ची सकुशल मिल गयी है। माता-पिता अब राहत की सांस ले रहे हैं। हमने तुरंत कार्रवाई की और आरोपी जल्द ही कानून के शिकंजे में आ गए।” बता दें कि बच्ची का जन्म 30 मई को सिसई रेफरल अस्पताल में हुआ था। बाद में उसकी हालत बिगड़ने पर उसे गुमला सदर अस्पताल रेफर किया गया था, जहां उसकी स्थिति में सुधार होने के बाद उसे एसएनसीयू वार्ड में रखा गया था। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

NEET में छात्रों को मिलेगा 15 मिनट अतिरिक्त समय

Khabar365newsNEET-UG परीक्षा रद्द होने के बाद केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय ने...

BreakingJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह के पंपों पर लगा ‘पेट्रोल के लिए क्षमा करें’ का बोर्ड

Khabar365newsआज गिरिडीह की जनता जब गाड़ियों में तेल भराने निकली, तो उनका...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में गहराया पेट्रोल-डीजल संकट, कई पंपों पर तेल खत्म

Khabar365newsगिरिडीह समेत देश के कई हिस्सों में इन दिनों पेट्रोल-डीजल की किल्लत...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में मंईयां योजना के नाम पर अवैध वसूली का आरोप

Khabar365newsगिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड स्थित तेलमकरी आंगनबाड़ी केंद्र से एक चौंकाने...