Ramgarhझारखंडब्रेकिंग

रजरप्पा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन; कई बेहोश

Share
Share
Khabar365news

झारखंड : झारखंड के रामगढ़ जिले स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां छिन्नमस्तिका धाम, रजरप्पा में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के बावजूद दूर-दराज से आए करीब 25 हजार से अधिक भक्तों ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई और पूजा-अर्चना की। गर्मी का असर इतना ज्यादा था कि कई महिलाएं और बच्चे दर्शन की लंबी कतारों में खड़े-खड़े बेहोश होकर गिर पड़े। कुछ श्रद्धालुओं को भारी भीड़ के कारण मुख्य मंदिर के बाहर से ही दर्शन कर लौटना पड़ा। बताया जा रहा है कि 15 जून को रविवार होने के कारण झारखंड के अलावा बिहार और पश्चिम बंगाल जैसे अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में भक्त रजरप्पा पहुंचे थे। सुबह तीन बजे से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ लगने लगी थी, जो दिन चढ़ते-चढ़ते जनसैलाब में बदल गई।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender








Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में दिशा की बैठक में स्वास्थ्य व्यवस्था पर जनप्रतिनिधियों ने जताई चिंता

Khabar365newsहजारीबाग में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में दिशा की बैठक...

BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

बिहार में आंधी-बारिश की चेतावनी, 19 जिलों में IMD का अलर्ट जारी

Khabar365newsबिहार में मौसम विभाग ने आज 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

CM सम्राट का आज भागलपुर दौरा, विक्रमशिला सेतु का करेंगे निरीक्षण

Khabar365newsमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को भागलपुर दौरे पर हैं। सीएम बनने के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में प्री-मानसून का असर, कहीं बारिश तो कहीं सताएगी उमस और गर्मी

Khabar365newsझारखंड में आज उत्तर-पश्चिमी जिलों में गर्मी और उमस लोगों की परेशानी...