झारखंडब्रेकिंग

बिना परीक्षा दिए छात्रा ने पास कर लिया JAC 10वीं का एग्जाम, मार्कशीट भी मिली; जानिए क्या है पूरा मामला 

Share
Share
Khabar365news

साहिबगंज : साहिबगंज जिले से शिक्षा व्यवस्था को लेकर हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक छात्रा को मैट्रिक की परीक्षा दिए बिना ही पास घोषित कर दिया गया और उसे मार्कशीट भी दे दी गई। यह मामला पतना प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय, दिग्घी का है।

दिग्घी नया टोला निवासी संजय मंडल की बेटी नंदिनी कुमारी फिलहाल 10वीं कक्षा में पढ़ रही है। उसके पिता का कहना है कि इस साल उम्र कम होने की वजह से स्कूल ने उसका फॉर्म नहीं भरवाया था। लेकिन जब झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) का परिणाम आया तो पता चला कि नंदिनी कुमारी पास हो गई है। उसे 46% अंक मिले हैं और उसका मार्कशीट भी तैयार कर दिया गयी है।

जांच में पता चला कि उसी स्कूल में एक और छात्रा भी पढ़ती है जिसका नाम भी नंदिनी कुमारी है। वह बरहड़वा प्रखंड के अढ़ाईटीकर गांव की रहने वाली है और उसने परीक्षा दी थी। लेकिन गलती से उसके एडमिट कार्ड और परिणाम में पहली नंदिनी के पिता संजय मंडल और मां रीता देवी का नाम छप गया। परीक्षा देने वाली दूसरी नंदिनी ने बताया कि उसने एडमिट कार्ड मिलने पर इस गड़बड़ी को नहीं समझा और परीक्षा दे दी। अब उसे भी यह नहीं मालूम कि उसके अंक पत्र में गलती हुई है।

स्कूल की प्राचार्य पूनम डेजी मरांडी ने माना कि फॉर्म भरने में गलती हुई है और जल्द ही इस त्रुटि को सुधारा जाएगा। वहीं साहिबगंज के जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) डॉ. दुर्गानंद झा ने कहा कि यह विभाग की गंभीर चूक है। उन्होंने बताया कि दोनों छात्राओं के नाम समान होने की वजह से गलती हुई है। जल्द ही मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और असली छात्रा के प्रमाण पत्र में सुधार किया जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा DC की संवेदनशील पहल, गाड़ी रोककर सुनी फरियाद

Khabar365newsजामताड़ा। जामताड़ा के उपायुक्त (DC) की संवेदनशील पहल की चर्चा पूरे जिले...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

80 लाख की जगुआर से पहुंचे थे चोर, फर्जी आधार से होटल में ठहरे

Khabar365newsरांची। राजधानी में हुई हाई-प्रोफाइल चोरी की वारदात की जांच में चौंकाने...

BreakingJharkhandPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंग

पलामू पुलिस ने 27 नाबालिगों को किया रेस्क्यू

Khabar365newsपलामू। पलामू पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 27 नाबालिगों को रेस्क्यू...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पति ने कराई नेहा की हत्या, दोस्त अरुण को भी नहीं बख्शा

Khabar365newsखूंटी। खूंटी जिले में हुए चर्चित डबल मर्डर केस का पुलिस ने...