झारखंडब्रेकिंग

बारिश में विद्यालय के बाहर निकाले गए बच्चे, प्रशासनिक आदेश पर उठे सवाल

Share
Share
Khabar365news

लेकिन असर ऐसा कि आज बच्चों को ही स्कूल से बाहर निकाल दिया गया। बारिश में भीगते हुए बच्चे गेट के बाहर खड़े रहे, और स्कूल का दरवाज़ा बाहर से बंद कर दिया गया। सवाल अब सिर्फ शिक्षा व्यवस्था पर नहीं, बल्कि प्रशासनिक आदेशों की सच्चाई पर भी उठने लगे हैं।

दरअसल कल “द फॉलोअप” में  प्रमुखता से इस विद्यालय की हालत और बच्चों की उपेक्षा की खबर दिखाई गयी थी। आज उसी खबर के बाद एक और हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है। राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय जोरदाग के बच्चों को स्कूल से निकाल कर गेट बाहर से लॉक कर दिया गया। सुबह से ही बच्चे बारिश में भीगते हुए गेट के बाहर खड़े रहे। स्कूल के गेट पर चिपकी एक चिट्ठी ने सबको चौंका दिया। इस चिट्ठी में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक और प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के आदेश का हवाला देते हुए कहा गया है कि विद्यालय के सभी शिक्षक आज से नव प्राथमिक विद्यालय अगर टोला स्थानांतरित कर दिए गए हैं। चिट्ठी में स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि सभी शिक्षक अब नव प्राथमिक विद्यालय अगर टोला में सेवा देंगे। लेकिन छात्रों की पढ़ाई या उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था का कोई भी जिक्र तक नहीं है।

इस चिट्ठी की पुष्टि के लिए जब “द फॉलोअप” की टीम ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से बात की तो उन्होंने किसी भी तरह के आदेश या चिट्ठी से साफ इनकार कर दिया। उनका कहना है कि ऐसा कोई निर्णय विभागीय स्तर पर नहीं लिया गया है। तो सवाल यह है कि अगर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने ऐसा कोई आदेश नहीं दिया तो फिर ये चिट्ठी किसने जारी की? क्या बच्चों को सजा दी जा रही है सिर्फ इसलिए कि हमने सवाल उठाया? और अगर सभी शिक्षक दूसरी जगह भेज दिए गए तो इन बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

साउथ चाइना सी में चीन की बढ़ती ताकत,

Khabar365newsनई दिल्ली। दक्षिण चीन सागर में चीन की सैन्य और रणनीतिक मौजूदगी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

BJP की चाल में फंसी कांग्रेस या खेल रही बड़ा राजनीतिक दांव

Khabar365newsनई दिल्ली। ‘वंदे मातरम्’ के गायन को लेकर भाजपा और कांग्रेस के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका का पलटवार,

Khabar365newsकोलंबो। भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

CJP की नई टीम का ऐलान, सुधीर सांगवान और सिद्धांत भारद्वाज बने राष्ट्रीय प्रवक्ता

Khabar365newsनई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मंगलवार को संगठन में बड़ा...