झारखंडब्रेकिंग

शादी के 36वें दिन पत्नी ने खाने में ज़हर मिलाकर ली पति की जान, पुलिस हिरासत में महिला

Share
Share
Khabar365news

गढ़वा : झारखंड के गढ़वा जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी के महज 36 दिनों बाद एक महिला ने अपने पति को जहर देकर मार डाला। मृतक की मां की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए आरोपी पत्नी को सोमवार शाम हिरासत में ले लिया। उसे आज न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की प्रक्रिया चल रही है।

मामला रंका थाना क्षेत्र के बाहोकुंदर गांव का है। यहां के 22 वर्षीय बुद्धनाथ सिंह की शादी 11 मई 2025 को छत्तीसगढ़ के रामचंद्रपुर थाना अंतर्गत विशुनपुर गांव की सुनीता कुमारी से हुई थी। शादी के अगले ही दिन सुनीता अपने मायके लौट गई और परिवार वालों से कह दिया कि उसे पति पसंद नहीं है और वह ससुराल नहीं जाएगी।

हालांकि, दोनों परिवार इस रिश्ते को बनाए रखना चाहते थे। इसी को लेकर 5 जून को पंचायत हुई, जिसके बाद सुनीता अपने पति बुद्धनाथ के साथ वापस ससुराल आ गई। 14 जून को दोनों पति-पत्नी छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज बाजार घूमने गए, जहां सुनीता ने कीटनाशक खरीदवाया। उसने कहा था कि फसल में कीड़े लग रहे हैं, इसलिए इसकी जरूरत है।

आरोप है कि 15 जून की रात सुनीता ने खाने में वही कीटनाशक मिलाकर पति को खिला दिया। अगली सुबह जब बुद्धनाथ देर तक नहीं जागा तो परिजनों ने उसे जगाने की कोशिश की, लेकिन वह मृत मिला। इसके बाद मृतक की मां राजमती देवी ने सोमवार को एफआईआर दर्ज कराई और बहू पर जहर देकर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया। रंका थाना प्रभारी के अनुसार, शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल मृतक की मां की शिकायत के आधार पर आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन दिन काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करेंगे रांची पुलिसकर्मी

Khabar365newsझारखंड पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तनातनी बढ़ती नजर आ रही है।...

BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस दुर्घटना होने से बाल-बाल बची

Khabar365newsबिहार स्थित बेतिया में बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस के साथ कल एक बड़ा...