Home झारखंड 19 जून को नहीं अब 03 जुलाई को होगा रातू रोड फ्लाईओवर का उद्घाटन, यह है कारण 
झारखंडब्रेकिंग

19 जून को नहीं अब 03 जुलाई को होगा रातू रोड फ्लाईओवर का उद्घाटन, यह है कारण 

Share
Share

रांची : रांचीवासियों को रातू रोड फ्लाईओवर की सौगात पाने के लिए अब कुछ और दिनों का इंतजार करना होगा। पहले इस फ्लाईओवर का उद्घाटन 19 जून होना था, लेकिन अब इसकी तारीख आगे बढ़ा दी गई है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने नई तारीख की घोषणा करते हुए बताया है कि अब इसका उद्घाटन 3 जुलाई 2025 को किया जाएगा। रातू रोड फ्लाईओवर के उद्घाटन को लेकर तैयारियां पहले ही अंतिम चरण में थीं। लेकिन केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की व्ययस्थता के कारण अब इसका उद्घाटन 03 जुलाई को किया जाएगा।

फ्लाईओवर के नामकरण को लेकर हर दिन आ रहे नए नाम के मांग 
हर दिन  इस फ्लाईओवर के नामकरण को लेकर नए नाम सामने आ रहे हैं। कुछ लोग इस फ्लाईओवर का नाम झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो के नाम पर रखने की मांग कर रहे हैं। वहीं, झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) और कांग्रेस चाहती हैं कि इसका नाम दिशोम गुरु शिबू सोरेन के नाम पर रखा जाए। शहीद बिशुन महतो स्मारक संस्था ने शहीद बिशुन महतो के नाम पर इस फ्लाईओवर नामकरण करने की मांग की है। वीर बूदू भगत के नाम की चर्चा है, वहीं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ केसरी समाज के लोगों ने डॉ  वी पी केसरी के नाम पर फ्लाईओवर का नामकरण करने की मांग रखी है।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में कलाकृति हाट की शुरुआत, लोककला और हस्तशिल्प को मिलेगा मंच

रांची: झारखंड की लोककला, पारंपरिक शिल्प और हस्तनिर्मित उत्पादों को बढ़ावा देने...