झारखंडब्रेकिंग

बेनी पुल के पास धान के बीज से लदा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे स्कूली बच्चे

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग : हजारीबाग के टाटीझरिया थाना क्षेत्र के एनएच-522 थाना क्षेत्र के बेनी पुल के पास धान का बीज लदा 407 वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार धान का बीज लदा 407 वाहन डेमोटांड़ हजारीबाग से विष्णुगढ़ जा रहा था। इस दौरान टाटीझरिया के बेनी पुल के पास 407 वाहन में धान का बीज लदा डाला और चेसिस इंजन दोनों अलग होकर पलट गए। गनीमत रही कि सामने की दिशा से आ रहे स्कूली बच्चों से भरे वाहन के चालक ने 407 वाहन को अनियंत्रित होते देख अपने वाहन को सड़क के नीचे उतार दिया। अन्यथा बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता था।

हालांकि इस दुर्घटना में एडिसन पब्लिक स्कूल टाटीझरिया की एक स्कूली बच्ची चोटिल हुई है। धान बीज लदे 407 वाहन के चालक शिबू कुमार यादव ने कहा कि वाहन का डाला अचानक चेसिस इंजन से अलग हो गया और वाहन पलट कर विपरीत दिशा में चला गया। इस दुर्घटना में चालक के चेहरे पर चोट लगी है और वाहन में लदे धान के बीज की बोरियां सड़क पर बिखर गईं। मौके पर टाटीझरिया पुलिस और स्थानीय लोग राहत कार्य में जुटे हुए थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

बेड़ो में ट्रेलर से टकराई कार, दो लोगों की मौत हादसे से मचा हड़कंप

Khabar365newsरांची। राजधानी रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

DGP की बैठक के बाद जमशेदपुर में फायरिंग, युवक पर चलीं 4 गोलियां

Khabar365newsजमशेदपुर। DGP की बैठक के कुछ घंटे बाद ही जमशेदपुर में फायरिंग...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

झारखंड के पप्पू-अंजू की तलाश में जुटेगी 17 हजार थानों की पुलिस

Khabar365newsरांची। झारखंड के पप्पू और अंजू समेत वर्षों से लापता लोगों की...