झारखंडब्रेकिंग

बोकारो DC का बना फर्जी फेसबुक अकाउंट, साइबर फ्रॉड के विरुद्ध हो रही कार्रवाई

Share
Share
Khabar365news

बोकारो : बोकारो डीसी अजय नाथ झा के नाम एवं प्रोफाइल फोटो का दुरुपयोग करते हुए फर्जी फेसबुक आई.डी. बनाई गई है, जिसके माध्यम से दूसरों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा जा रहा हैं। यह साइबर फ्रॉड का मामला है।

सतर्कता बरतें, किसी भी प्रकार की मांग या लिंक से रहें दूर: डीसी
इस संबंध में उपायुक्त अजय नाथ झा ने आमजनों को सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि यदि किसी अनधिकृत सोशल मीडिया अकाउंट या फोन नंबर से पैसों की मांग की जाती है या किसी प्रकार का प्रलोभन/लिंक भेजा जाता है, तो उसे तुरंत ब्लॉक कर फेसबुक को रिपोर्ट करें। साथ ही,किसी भी संदिग्ध मैसेज या लिंक को क्लिक करने से बचें। यदि किसी व्यक्ति की निजी जानकारी का दुरुपयोग हुआ है या आर्थिक क्षति हुई है, तो वह इसकी शिकायत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल www.cybercrime.gov.in या अपने निकटवर्ती थाना में शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

जिला पुलिस को दी गई है सूचना, हो रही जांच
उक्त मामले की जानकारी जिला पुलिस को दी गई है, अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

बेड़ो में ट्रेलर से टकराई कार, दो लोगों की मौत हादसे से मचा हड़कंप

Khabar365newsरांची। राजधानी रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

DGP की बैठक के बाद जमशेदपुर में फायरिंग, युवक पर चलीं 4 गोलियां

Khabar365newsजमशेदपुर। DGP की बैठक के कुछ घंटे बाद ही जमशेदपुर में फायरिंग...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

झारखंड के पप्पू-अंजू की तलाश में जुटेगी 17 हजार थानों की पुलिस

Khabar365newsरांची। झारखंड के पप्पू और अंजू समेत वर्षों से लापता लोगों की...