झारखंडब्रेकिंग

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी योग दिवस की बधाई

Share
Share
Khabar365news

दुनियाभर में शनिवार को 11वां योग दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर कहा, ”प्रकृति के साथ एकात्मता, संयम और सहजता, यही हमारी संस्कृति है और यही योग का वास्तविक स्वरूप भी है। आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।”

बता दें कि हर साल 21 जून को दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) मनाया जाता है। यह दिन सिर्फ योगाभ्यास का नहीं, बल्कि भारत की प्राचीन परंपरा और सेहतमंद जीवनशैली को दुनिया से जोड़ने का प्रतीक बन चुका है। 2025 में यह दिन “योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ” थीम के साथ मनाया जा रहा है। योग कोई नया ट्रेंड नहीं, बल्कि हजारों साल पुरानी भारतीय विद्या है। ऋषि-मुनियों ने इसे तन और मन दोनों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाया था। आज योग पूरी दुनिया में स्ट्रेस मैनेजमेंट से लेकर फिटनेस तक के लिए अपनाया जा रहा है।

योग दिवस की तारीख 21 जून रखने के पीछे खास वजहें हैं। यह दिन ग्रीष्म संक्रांति (Summer Solstice) होता है  यानी साल का सबसे लंबा दिन, जब सूर्य की किरणें सबसे ज्यादा समय तक धरती पर पड़ती हैं। मान्यता है कि इसी दिन आदियोगी शिव ने अपने पहले शिष्यों को योग सिखाना शुरू किया था। इसलिए इसे योग का प्रारंभ दिवस भी कहा जाता है। साल 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा। सिर्फ 90 दिनों में, 11 दिसंबर 2014 को, संयुक्त राष्ट्र ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। पहली बार 21 जून 2015 को पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। यह प्रस्ताव 177 देशों के समर्थन से पास हुआ था, जो एक रिकॉर्ड है। 2025 के योग दिवस की थीम है “Yoga for One Earth, One Health”। इसका मतलब है  पृथ्वी और इंसान दोनों की सेहत आपस में जुड़ी है। योग के जरिए हम न सिर्फ अपनी सेहत सुधार सकते हैं, बल्कि प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा में भी मदद कर सकते हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

जयराम-थाना प्रभारी विवाद पर शैलेंद्र महतो का सवाल,

Khabar365newsरांची। जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी से जुड़े विवाद को लेकर...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

परीक्षा धांधली केस में विशेष अदालत गठित, हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

Khabar365newsरांची। परीक्षा में कथित धांधली से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत; 2 गंभीर

Khabar365newsबोकारो। जिले में बारिश और अंधेरे के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में देर रात पुलिस की सख्ती, जगह-जगह चला चेकिंग अभियान

Khabar365newsरांची। अपराध पर रोकथाम और सड़क सुरक्षा को लेकर रांची पुलिस ने...