Hazaribaghझारखंडब्रेकिंग

हजारीबाग में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आए 2 पुलिस जवान, एक की मौत 

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग : हजारीबाग में सड़क हादसे में एक जवान में मौत हो गयी। घटना शुक्रवार रात की है जब कोरा थाना में पदस्थापित 2 पुलिस जवान एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गए। इस हादसे में एक जवान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। 

हादसे में जान गंवाने वाले जवान का नाम नंदलाल ठाकुर बताया जा रहा है, जो हजारीबाग जिला बल में कार्यरत थे। वहीं, दूसरे घायल जवान गणेश सिंह को पहले आरोग्यम अस्पताल में प्राथमिक इलाज के लिए भर्ती कराया गया, लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया है। पुलिस विभाग में इस दुखद घटना से शोक की लहर है। नंदलाल ठाकुर के पार्थिव शरीर का पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस लाइन में शोक सभा का आयोजन किया जाएगा, जहां साथी पुलिसकर्मी और अधिकारी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। फिलहाल पुलिस इस पूरे हादसे की जांच कर रही है कि किस परिस्थिति में यह दुर्घटना घटी और वाहन चालक की पहचान के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender








Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में दिशा की बैठक में स्वास्थ्य व्यवस्था पर जनप्रतिनिधियों ने जताई चिंता

Khabar365newsहजारीबाग में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में दिशा की बैठक...

BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

बिहार में आंधी-बारिश की चेतावनी, 19 जिलों में IMD का अलर्ट जारी

Khabar365newsबिहार में मौसम विभाग ने आज 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

CM सम्राट का आज भागलपुर दौरा, विक्रमशिला सेतु का करेंगे निरीक्षण

Khabar365newsमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को भागलपुर दौरे पर हैं। सीएम बनने के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में प्री-मानसून का असर, कहीं बारिश तो कहीं सताएगी उमस और गर्मी

Khabar365newsझारखंड में आज उत्तर-पश्चिमी जिलों में गर्मी और उमस लोगों की परेशानी...