Home झारखंड लगातार हो रही भारी बारिश के बाद आज मौसम हुआ सुहावना, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी 
झारखंडब्रेकिंग

लगातार हो रही भारी बारिश के बाद आज मौसम हुआ सुहावना, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी 

Share
Share
Khabar365news

झारखंड : झारखंड में इस बार मानसून ने 17 जून को दस्तक दी और इसके बाद से राज्य भर में तेज बारिश देखने को मिल रही है। मौसम केंद्र, रांची के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी से उठा कम दबाव का क्षेत्र अब धीरे-धीरे झारखंड से गुजर रहा है, जिससे 21 जून से बारिश की तीव्रता में थोड़ी कमी आने की संभावना है। 

हालांकि शुक्रवार को राज्य के किसी भी हिस्से के लिए रेड या ऑरेंज अलर्ट नहीं जारी किया गया है, लेकिन कुछ जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट अब भी जारी है। इनमें गढ़वा, पलामू, चतरा, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, साहिबगंज और गोड्डा शामिल हैं। वहीं रांची समेत बाकी 15 जिलों के लिए किसी तरह की भारी बारिश की चेतावनी नहीं दी गई है।

19 जून से 20 जून सुबह तक की रिपोर्ट के अनुसार, सिमडेगा के बानो इलाके में सबसे ज्यादा 180 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं मनोहरपुर (प. सिंहभूम) में 120 मिमी, रामगढ़ में 79 मिमी, रांची में 76 मिमी, सरायकेला में 66 मिमी और गढ़वा में 52 मिमी बारिश दर्ज की गयी। 20 जून को दिन में लातेहार, लोहरदगा और पश्चिमी सिंहभूम में भी हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

21 जून यानी आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रांची के बिरसा फैन पार्क, ओल्ड जेल परिसर में राज्य स्तरीय योग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मौसम विभाग की मानें तो आज रांची में भारी बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे उम्मीद है कि योग दिवस का आयोजन बिना किसी मौसमीय रुकावट के पूरा होगा। 

लगातार हो रही बारिश के कारण राज्य के अधिकतम तापमान में काफी गिरावट आई है:
रांची: 26℃ (सामान्य से 5.9℃ कम)
जमशेदपुर: 29.8℃ (4.7℃ कम)
डाल्टनगंज: 28.6℃ (7℃ कम)
बोकारो: 29.1℃ (8℃ कम)
चाईबासा: 29.8℃ (3℃ कम)

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Related Articles
ActiveBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

टाटानगर स्टेशन पर 6 किलो गांजा जब्त, कांड्रा का युवक गिरफ्तार

Khabar365newsजमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए...

ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

फेसबुक मैसेंजर पर रिश्तेदार बनकर 5.11 लाख की ठगी,

Khabar365newsरांची: राजधानी रांची में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है,...

ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

हेमंत सोरेन से जुड़ी याचिका पर 19 नवंबर को अगली सुनवाई

Khabar365newsरांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़ी याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट...