झारखंडब्रेकिंग

मोदी के हमशक्ल से मिले मंत्री इरफान, कहा; कभी-कभी कॉपी भी ओरिजिनल से ज्यादा प्यारी लगती है!

Share
Share
Khabar365news

राज्य के स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने शुक्रवार को एक दिलचस्प वीडियो साझा कर राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी। इस वीडियो में वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हमशक्ल से मुलाकात करते नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ मंत्री ने मजाकिया लहजे में लिखा, “मोदी जी से मिलने की हसरत थी… किस्मत ने हमशक्ल से मिला दिया! चेहरे वही थे, बस वादे थोड़े कम थे फिर भी दिल खुश हुआ… कभी-कभी कॉपी भी ओरिजिनल से ज्यादा प्यारी लगती है!”

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच इस मुलाकात को लेकर जिज्ञासा बढ़ी है। हालांकि मंत्री अंसारी ने यह स्पष्ट नहीं किया कि यह मुलाकात कब और कहां हुई।

गौरतलब है कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कई हमशक्ल मौजूद हैं, जो अक्सर भीड़ का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं। इनमें सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी अभिनंदन पाठक सबसे चर्चित चेहरों में से एक हैं। उनकी शक्ल और हाव-भाव मोदी से इस कदर मिलते हैं कि कई बार लोग भ्रमित हो जाते हैं। पाठक न सिर्फ मोदी के प्रशंसक हैं, बल्कि लंबे समय तक भाजपा के लिए प्रचार भी करते रहे हैं।

उनके अलावा विकास महंते और एमपी रामचंद्रन जैसे चेहरे भी मोदी के हमशक्ल के रूप में चर्चा में रहे हैं। चुनावी मौसम में ये सभी लोग मोदी के अंदाज़ में कपड़े पहनते हैं, उनकी शैली अपनाते हैं और प्रचार अभियानों में हिस्सा लेते हैं। सोशल मीडिया पर लोग मंत्री इरफान अंसारी के इस ट्वीट को हल्के-फुल्के अंदाज में देख रहे हैं, लेकिन कुछ राजनीतिक विश्लेषक इसे व्यंग्य और संदेश दोनों मान रहे हैं। चुनावी माहौल में इस तरह की मुलाकातें और टिप्पणियां अपने आप में एक अलग राजनीतिक रंग ले लेती हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender








Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में दिशा की बैठक में स्वास्थ्य व्यवस्था पर जनप्रतिनिधियों ने जताई चिंता

Khabar365newsहजारीबाग में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में दिशा की बैठक...

BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

बिहार में आंधी-बारिश की चेतावनी, 19 जिलों में IMD का अलर्ट जारी

Khabar365newsबिहार में मौसम विभाग ने आज 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

CM सम्राट का आज भागलपुर दौरा, विक्रमशिला सेतु का करेंगे निरीक्षण

Khabar365newsमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को भागलपुर दौरे पर हैं। सीएम बनने के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में प्री-मानसून का असर, कहीं बारिश तो कहीं सताएगी उमस और गर्मी

Khabar365newsझारखंड में आज उत्तर-पश्चिमी जिलों में गर्मी और उमस लोगों की परेशानी...