मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

हजारीबाग में SISF जवान की गोली लगने से मौत

---Advertisement---
Khabar365news

हजारीबाग : हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र के बानादाग साइडिंग में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे हो गया। यहां SISF (स्पेशल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स) के जवान की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गढ़वा जिले के रहने वाले थलेश यादव के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब 5 बजे यूनिट-7 SISF कैंप में हुई। SISF के डीएसपी साजिद ने पुष्टि की है कि हादसे के समय मिथलेश यादव ड्यूटी पर थे और अचानक फिसलकर गिरने के दौरान उनकी राइफल से गोली चल गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक के बड़े भाई अमरेश कुमार यादव, जो खुद भी SISF में हैं और वर्तमान में बड़कागांव में पदस्थापित हैं, ने बताया कि पहले उन्हें यह सूचना मिली कि बारिश के कारण फिसलने से मिथलेश गिर गए थे और उसी दौरान गोली लगने से उनकी मौत हो गई। वहीं कैंप के कमांडेंट और मृतक के भाई ने यह स्पष्ट किया कि यह एक हादसा था, और गोली गलती से चल गई। फिलहाल कटकमदाग पुलिस और SISF अधिकारियों की टीम मामले की जांच में जुटी है। 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply