झारखंडलातेहार

राज्यपाल ने नेतरहाट आवासीय विद्यालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं नाशपाती बागान का भ्रमण किया।

Share
Share
Khabar365news

माननीय राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज नेतरहाट प्रवास के दौरान नेतरहाट आवासीय विद्यालय का भ्रमण किया तथा वहाँ की विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यालय परिसर में पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं सहित विभिन्न शैक्षणिक विभागों का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों को उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली।

राज्यपाल महोदय को विद्यालय के प्राचार्य द्वारा विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियाँ, अनुशासन, शिक्षण पद्धति तथा विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु किए जा रहे नवाचारों से अवगत कराया गया।

राज्यपाल महोदय ने विद्यालय की सुदृढ़ शैक्षणिक परंपरा, अनुशासित वातावरण तथा प्राकृतिक सौंदर्य से युक्त परिसर की सराहना की। उन्होंने कहा कि नेतरहाट विद्यालय न केवल झारखंड, बल्कि पूरे देश की शैक्षणिक गरिमा का प्रतीक है। यहाँ से शिक्षा प्राप्त कर चुके विद्यार्थियों ने देश-विदेश में विद्यालय व राज्य का नाम रोशन किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह संस्थान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की अपनी गौरवशाली परंपरा को निरंतर बनाए रखेगा।

इसके उपरांत, माननीय राज्यपाल
ने नेतरहाट स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का भी अवलोकन किया। उन्होंने चिकित्सा सुविधाओं, उपलब्ध दवाओं तथा स्थानीय निवासियों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली।

राज्यपाल महोदय ने नेतरहाट क्षेत्र में लगभग 100 एकड़ में फैले नाशपाती बागान का भी भ्रमण किया। उन्हें जानकारी दी गई कि यहाँ ‘नट’ किस्म के नाशपाती भी हैं, जो अपने स्वाद एवं गुणवत्ता के लिए जानी जाती हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingchaibasaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हेलमेट जांच में युवक ने खुद पर डाला पेट्रोल

Khabar365newsचाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में हेलमेट जांच अभियान के दौरान उस...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई,

Khabar365newsरांची। रांची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लूट की वारदात में...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

ओरमांझी में सड़क हादसे के बाद बवाल,

Khabar365newsरांची। रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में...

BreakingchaibasaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

DMFT फंड पर बाबूलाल के सवाल

Khabar365newsचाईबासा। झारखंड भाजपा अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पश्चिमी सिंहभूम...