झारखंडब्रेकिंग

बरही प्रखंड के रसोई धमना पंचायत में दीवार गिरने से दम्पति की मृत्यु, जिला प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार को दी जा रही हर संभव सहायता

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग: आज बरही प्रखंड अंतर्गत रसोई धमना पंचायत में अत्यधिक बारिश के कारण एक आवासीय मकान का छज्जा गिरने से दुखद दुर्घटना में हदीस अंसारी एवं उनकी पत्नी जुमेरा खातून की मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी, बरही त्वरित रूप से घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

माननीय उपायुक्त हजारीबाग श्री शशि प्रकाश सिंह के निर्देश पर उप विकास आयुक्त श्री इश्तियाक अहमद ने भी पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

जिला प्रशासन द्वारा अब तक उपलब्ध कराई गई प्रमुख सहायता निम्नानुसार है:

  1. अबुआ आवास योजना (वर्ष 2024-25) के अंतर्गत पीड़ित परिवार को आवंटित आवास की ढलाई कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा आगामी दो दिनों के भीतर आवास को पूर्णतः तैयार कर दिया जाएगा। अब तक ₹1,80,000/- (एक लाख अस्सी हजार रुपए) की राशि भुगतान की जा चुकी है। वर्तमान में शोक संतप्त परिवार को इसी आवास में स्थानांतरित कर दिया गया है।
  2. आकस्मिक सहायता के रूप में प्रखंड प्रशासन द्वारा 50 किलोग्राम चावल एवं ₹10,000/- (दस हजार रुपए) की तत्काल राहत प्रदान की गई है।
  3. दिवंगत दंपति की दो पुत्रियों — आलिया प्रवीण (कक्षा 9वीं) एवं नाजिया प्रवीण (कक्षा 7वीं) — का नामांकन सत्र 2025-26 में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बरही में कराया जा रहा है, जिससे उनकी शिक्षा निरंतर बनी रहे।
  4. मिशन वात्सल्य योजना के तहत दोनों बेटियों (उम्र 18 वर्ष से कम) को ₹4,000/- प्रति माह की छात्रवृत्ति देने की प्रक्रिया जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी (DCPO) द्वारा प्रारंभ कर दी गई है।
  5. आपदा प्रबंधन मद से आश्रित परिवार को ₹4,00,000/- (चार लाख रुपए) की सहायता राशि प्रदान करने की प्रक्रिया अंचलाधिकारी द्वारा शुरू की गई है।

उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह ने इस घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ है और उन्हें हर आवश्यक सहयोग सुनिश्चित किया जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

बैजनाथ राम के नामांकन की तैयारी पूरी

Khabar365newsरांची: झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

फोटो सेशन के लिए लगाए गए बिना जड़ के पौधे, जामताड़ा में खुली पोल

Khabar365newsजामताड़ा: विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण अभियान को लेकर जामताड़ा में एक...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में IBC की 204वीं बैठक, ग्रीन बिल्डिंग और जल संरक्षण पर फोकस

Khabar365newsरांची: रियल एस्टेट क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ विकास को बढ़ावा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य : नितिन नबीन

Khabar365newsभाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने शनिवार को रांची में आयोजित एक...