झारखंडब्रेकिंग

स्कूल की कॉपी-किताब कबाड़ में बेचने को लेकर कार्रवाई शुरू, BEO को शोकॉज 

Share
Share
Khabar365news

पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया प्रखंड में सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत कक्षा एक से लेकर 11वीं तक के बच्चों के बीच वितरित होने वाली वर्ष 2025-26 की कॉपी-किताबें कबाड़ में बेचे जाने के लिए स्क्रैप टाल पहुंचने के बड़े मामले में कार्रवाई शुरू हो गयी है। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्क्रैप टाल से कॉपी-किताबों को जब्त किया है। वहीं, जानकारी पर जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार और जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष पांडेय देर शाम चाकुलिया पहुंचे। मामले में जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष पांडेय ने प्रखंड बीइइओ को शोकॉज नोटिस जारी किया है। चाकुलिया बीइइओ प्रभाकर कुमार को पूरे मामले में कॉपी-किताब स्क्रैप टाल कैसे पहुंची, इसका स्पष्ट कारण बताने को कहा गया है। साथ ही, इस प्रकार का कृत्य, सरकारी संपत्ति की खुलेआम चोरी के मामले में एफआइआर करने का आदेश देने के साथ ही 24 घंटे के अंदर शोकॉज का जवाब देने का आदेश जारी किया गया है।

दूसरी ओर डीइओ और डीएसई ने चाकुलिया में कॉपी-किताबों को रखने के लिये बनाये गये सभी गोदामों का निरीक्षण भी किया। इसके बाद बीआरसी कार्यालय में बीपीओ, नाइट गार्ड और सभी सीआरपी से पूछताछ की। चाकुलिया थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि मामले में एफआइआर करने के लिए बीआरसी कर्मी डीइओ और डीएसई के साथ पहुंचे थे। अभी आंकलन लिया जा रहा है कि कितने रुपये की किताब कॉपी थी और उनकी कितनी संख्या थी। इसके बाद आगे की प्रक्रिया की जयेगी। इधर, मामले में जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष पांडेय ने कहा कि बीआरसी कर्मियों के द्वारा ऐसी शर्मनाक घटना समझ से परे है। ऐसी घटना जघन्य अपराध की श्रेणी में आता है। इनमें जिनकी भी संलिप्त है, सभी के विरुद्ध कार्रवाई के तहत एफआइआर दर्ज किया जायेगा। साथ ही ऐसे कर्मचारियों को बर्खास्त भी किया जायेगा।

वहीं, शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने कहा कि यह बहुत ही गंभीर मामला है। दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा। परियोजना निदेशक और डीसी से बात हुई हैं। पूरे मामले की सच्चाई का पता लगाया जा रहा है। दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी। शिक्षा मंत्री ने आगे कहा कि यह मामला राज्य सरकार को बदनाम करने की साजिश से भी जुड़ा हो सकता है। इस बिंदु की भी जांच की जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा DC ने बैंकों के खराब प्रदर्शन पर जताई नाराजगी, 

Khabar365newsजामताड़ा में बैंकों के खराब प्रदर्शन पर उपायुक्त आलोक कुमार ने कड़ा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अमूल डेयरी ने देशभर में बढ़ाई दूध की कीमतें,

Khabar365newsमशहूर डेयरी ब्रांड अमूल ने अपने कई दूध प्रोडक्ट्स की कीमतों में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

रांची की भव्या रंजन बनी CBSE आर्ट्स नेशनल टॉपर, लाए 99.8% अंक

Khabar365newsकहते हैं कि अगर इरादे नेक हों और मेहनत में ईमानदारी, तो...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

NEET पेपर लीक पर भड़के कैलाश यादव, NTA चेयरमैन पर कार्रवाई की मांग

Khabar365newsराजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने नीट पेपर लीक होने और परीक्षाएं रद्द...