Uncategorized

*भदानीनगर ओपी क्षेत्र चीटो आमझरिया स्थित अज्ञात अपराधियों ने मनोज मुंडा नामक व्यक्ति को मारी गोली। रिम्स रेफर*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले में अपराधियों का तांडव थमने का नहीं। पुलिस द्वारा एक उद्भेदन होता नहीं की घात लगाए अपराधकर्मी मौके देख एक के बाद एक अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने का कार्य कर रहे हैं। ऐसे में कहा जा सकता कि पुलिस को भी इस तरह का घटना किसी चुनौती और सरदर्द से कम नहीं। मिली जानकारी अनुसार आज देर संध्या भदानीनगर ओपी क्षेत्र ग्राम चीटो आमझरिया स्थित रेलवे पेटी कांट्रेक्टर वर्तमान पत्थर माइंस लीजधारक मनोज मुंडा को घात लगाए अपराधियों ने जान से मारने की नियत से गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया

जिस बीच मनोज मुंडा को दो गोलियां लगी है स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल घायल मनोज मुंडा को रिम्स रांची ले जाया गया। वहीं घटनाक्रम की सूचना प्राप्त होते ही भदानीनगर ओपी पुलिस घटनास्थल का जायजा लेने पहुंची है साथ ही अपराधियों का धरपकड़ के लिए अभियान जारी है।पूरे घटनाक्रम को लेकर मिडिया द्वारा भदानीनगर ओपी प्रभारी को फोन पर संपर्क भी की गई लेकिन किसी कारणवश उनसे संपर्क नहीं हो पाया है। वहीं सूत्र से प्राप्त जानकारी अनुसार गोली लगे व्यक्ति मनोज मुंडा की मौत हो गई है जिसकी अधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है लेकिन जानकारी अनुसार डाक्टर ने घायल व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया है। घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
Uncategorized

रेल पुलिस शराब के साथ दो गिरफ्तार

Khabar365newsधनबाद वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त महोदय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक के...

Uncategorized

नगर निगम चुनाव में झामुमो का बड़ा दांवमेयर प्रत्याशी विकास राणा को मिला पार्टी का आधिकारिक समर्थन

Khabar365newsहजारीबाग। नगर निगम चुनाव को लेकर जिले में सियासी हलचल तेज हो...

Uncategorized

नरसिंह नगर में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस समारोह

Khabar365news हजारीबाग: जिले के नरसिंह नगर क्षेत्र में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह...

Uncategorized

गोविंदपुर बरवाअड्डा के बीच हुआ सड़क हादसा बाल बाल बचा एक परिवार

Khabar365newsगोविंदपुर बरवाअड्डा के बीच हुआ सड़क हादसा बाल बाल बचा एक परिवार...