झारखंडब्रेकिंग

झारखंड में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

Share
Share
Khabar365news

मौसम विभाग ने झारखंड के विभिन्न जिलों में आगामी दिनों के लिए भारी बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को रांची समेत कुल आठ जिलों में भारी वर्षा और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। राजधानी रांची सहित नौ जिलों में देर रात से सुबह तक हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई है।
ऑरेंज अलर्ट वाले जिले:
रांची, खूंटी, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम। हालांकि, इनमें रांची, लोहरदगा, खूंटी, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम में अन्य जिलों की तुलना में अपेक्षाकृत कम वर्षा होने की संभावना है।

27 जून के लिए येलो अलर्ट:
गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम जिलों में भारी बारिश की संभावना है।
28 जून को भारी बारिश का पूर्वानुमान:
चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, रांची (आंशिक क्षेत्र), गुमला, सिमडेगा, खूंटी और पश्चिम सिंहभूम जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
29 जून को पूर्वी झारखंड के जिलों में चेतावनी:
गोड्डा, साहिबगंज, दुमका, देवघर, जामताड़ा, पाकुड़, गिरिडीह, धनबाद, कोडरमा, बोकारो, हजारीबाग और रामगढ़ जिलों में भारी बारिश की आशंका के चलते येलो अलर्ट घोषित किया गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा: महिला के घर के बक्से में छिपा युवक बरामद, पुलिस कर रही

Khabar365newsजामताड़ा शहर के नामुपाड़ा मुहल्ले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है,...