झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन का दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में इलाज जारी है। इस बीच नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने कहा, ”झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिबू सोरेन जी के अस्वस्थ होने की सूचना से मन अत्यंत चिंतित है। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं दीर्घायु जीवन की प्रार्थना करता हूं।”
जानकारी हो कि झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन रूटीन चेकअप के लिए दिल्ली गये थे, लेकिन अस्पताल में ही उनकी तबीयत बिगड़ गयी। मुख्यमंत्री की पत्नी और गुरुजी की बहु कल्पना सोरेन पहले से दिल्ली में है। वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी 24 जून को अपने पिता से मिलने दिल्ली पहुंचे। इसके बाद बुधवार 25 जून को भी राज्यपाल संतोष गंगवार दिल्ली शिबू सोरेन से मिलने पहुंचे। वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल दिल्ली के गंगाराम अस्पताल पहुंची। उन्होंने शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
Leave a comment