Hazaribagh

हजारीबाग जिला कांग्रेस कमिटी कार्यकारणी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग : जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में जिला कांग्रेस में कार्यकारणी की महत्वपूर्ण बैठक जिला कांग्रेस के अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव के अध्यक्षता में की गई । बैठक में मुख्य रूप से जिला पर्यवेक्षक पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो पूर्व मंत्री जय प्रकाश भाई पटेल जिला के ट्रेनिंग काॅडीनेटर जकीउल्लाह साहब उपस्थिति रहे । कार्यक्रम का संचालन जिला मीडिया अध्यक्ष निसार खान और धन्यवाद ज्ञापन महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज नारायण भगत ने किया । कांग्रेस पार्टी संगठन सृजन 2025 कार्यक्रम जो पूरे भारत में चल रहा है उसी कड़ी में बैठक की गई । इस अवसर पर जिला पर्यवेक्षक पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो ने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के निर्देश पर जिला कमेटी को साथ ही जिला के अध्यक्ष को और सशक्त बनाया जाएगा। प्रखंड कमेटी को विस्तार करने को लेकर आवश्यक निर्देश दिया और प्रखंड अध्यक्षों की उपस्थित में नव नियुक्त मंडल अध्यक्षयो के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया । जिला कांग्रेस की बैठक 1 से 15 तारीख हर महीने बैठक करना है और कार्य करने के सभी सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है इसी प्रकार हजारीबाग जिला के सभी प्रखंडों में 5 तारीख को बैठक की जाएगी। जिसमें प्रखंड के प्रभारी मुख्य रूप से उपस्थित रहकर प्रखंड में संगठन सृजन कार्यक्रम को आगे बढ़ाएंगे । अप्रैल से जून तक 3 महीना या 100 दिनों का एक निश्चित कार्यक्रम दिया गया है। कार्यकर्ता ईमानदारी से अपने कार्य पूरा करेंगे। आने वाले दिनों में संविधान बचाओ अभियान भी चलाई जाएगी और लोगो को जोड़ने का कार्य करना है । जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव ने सभी प्रखंड अध्यक्षों प्रखंड के प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पांच तारीख को हर प्रखंड में बैठक करने और लोगों की समस्याओं को सुनने पार्टी के संगठन सृजन को आगे बढ़ाने और पार्टी के कार्यक्रमों को सही दिशा देने का आग्रह किया। राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे द्वारा दिए गए कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं का दायित्व है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री जय प्रकाश भाई पटेल ने कहा की वर्तमान परिस्थितियों में पार्टी को संगठित कर मजबूत करना और राहुल गांधी के हाथ को मजबूत करना बहुत आवश्यक है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री जय प्रकाश भाई पटेल ने कहा की भारतीय जनता पार्टी जिस प्रकार से लगातार असंवैधानिक कानून को बना कर और संविधान को क्षति पहुंचाने का काम कर रही है। उसको रोकने के लिए कांग्रेस का संगठित होना और लोगों को जोड़ना आवश्यक है। सरकार के योजना का लाभ अंतिम वर्ग तक पहुंचाना है इसके लिए संगठन के माध्यम से लोगों को जागरूक करना है और कार्यकर्ताओं को सशक्त और मजबूत करना हमारा उद्देश्य है। ट्रेनिंग काॅडीनेटर जकीउल्लाह साहब नें प्रखंड अध्यक्ष तथा मंडल अध्यक्षों को संगठन युद्ध स्तर पर मजबूत कैसे होगी उसकी विस्तार पूर्वक जानकारी दी । नियुक्ति पत्र पाने वालों मंडल अध्यक्षों में चुरचू प्रखंड के भानू प्रताप सिंह, कटकम सांडी प्रखंड के इन्द्र देव यादव सदर प्रखंड के इदरिश अंसारी बसंत रविदास डाड़ी प्रखंड के रकीब अंसारी, राज किशोर महतो बरकठ्ठा प्रखंड के लेखराज प्रसाद बड़कागांव प्रखंड के रामेश्वर सिंह भोक्ता, श्याम भार्गव, धर्मनाथ महतो इचाक प्रखंड के गिरधारी महतो, चन्द्रदेव प्रसाद मेहता चौपारण प्रखंड के मोहम्मद शारिक अख्तर पदमा प्रखंड के विजय रविदास कटकमदाग प्रखंड के मोहम्मद खुर्शीद विष्णुगढ़ प्रखंड के हिरामन महतो बरही प्रखंड के बबलू साहू, जितेन्द्र गीरी, विष्णुधारी महतो केरेड़ारी प्रखंड के चंदन कुमार गुप्ता, मोहम्मद मकसुद आलम चलकुशा प्रखंड के मोहम्मद एजाज शामिल हैं । कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारीगण प्रदेश प्रतिनिधिगण जिला कार्यकारणी के सदस्यगण जिला तथा नगर के पदाधिकारीगण प्रखंड अध्यक्षगण प्रदेश महासचिव बिनोद कुशवाहा प्रदेश सचिव बिनोद सिंह ओबीसी प्रदेश सचिव रेणु देवी,बाबर अंसारी, शशि सिंह, जय प्रकाश यादव, अनिल कुमार भुईंया, मुस्ताक अंसारी युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश यादव, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष बेबी देवी, कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष गुड्डू सिंह, किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष ज्ञानी मेहता, परवेज़ अहमद के अतिरिक्त कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठ तथा मंच मोरचा के अध्यक्ष व पदाधिकारीगण उपस्थित थे ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhand

श्राद्ध कार्यक्रम में तालाब में डूबने से ग्रामीण की मौत, गांव में पसरा मातम

Khabar365newsढाई साल पूर्व में भी रामसागर तालाब ने ली थी दो मासूम...

Hazaribagh

जुलूस-ए-मुहम्मदी में दिखी कौमी एकता की मिसाल, हिंदू-मुस्लिम भाइयों ने एक-दूसरे को खिलाई मिठाई

Khabar365newsहजारीबाग: पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के...

BreakingCrimeHazaribaghJharkhand

बीमारी से बिरहोर युवक की मौत, पत्नी गंभीर, प्रशासन ने भेजी मेडिकल टीम

Khabar365newsहजारीबाग: स्वतंत्रता दिवस के दिन इचाक प्रखंड के सिजुआ बिरहोर टोला में...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...