HazaribaghUncategorized

मुहर्रम पर्व को लेकर पेलावल ओपी में हुई शांति समिति की बैठक

Share
Share
Khabar365news

सरकार के गाइड लाइन के मुताबिक निकालें जुलूस–एडिशनल एसपी

कटकमसांडी (हजारीबाग) शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में मुहर्रम पर्व मनाने व जुलूस निकालने को लेकर रविवार को पेलावल ओपी मे शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ पूजा कुमारी ने किया।

मौके पर एडिशनल एसपी अमित कुमार ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों व प्रबुद्धजनों से शांति, भाईचारगी व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुहर्रम पर्व मनाए जाने मे सकारात्मक भूमिका निभाने पर जोर दिया। साथ ही जुलूस के दौरान रास्ते में आने वाले समस्याओं से अवगत होकर उसके तत्काल समाधान कराने की बात कही। मौके पर उपस्थित पूर्व जिला परिषद सदस्य मिसबाहउल इस्लाम ने जाम की समस्या को लेकर अधिकारियों को अवगत कराया कहा की यूनियन बैंक से लेकर पबरा रोड तक मे कई स्थानों पर रोड पर ही लोग बालू गिट्टी गिराकर रखते हैं जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। वहीं इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने मौजूद लोगो से सरकार के गाइडलाइन के मुताबिक पर्व मनाने व जुलूस निकालने की अपील की। उन्होने बताया कि पर्व व जुलूस के दौरान डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। बीडीओ पूजा कुमारी ने जुलूस निर्धारित रूट से निकालें व अश्लील व अमर्यादित गाने बजाने से परहेज करें और सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट से बचें। बैठक में कटकमसांडी थानाप्रभारी राजवल्लभ कुमारी व पेलावल ओपी प्रभारी वेदप्रकाश पांडेय मौजूद थे। बैठक में मुहर्रम कमिकी के सदर मुख्तार अंसारी, साजिद खान, नौशाद खान, मुखिया नूरजहां, मुखिया एखलाक अहमद, मिबाहुल इस्लाम, मनीष ठाकुर, अजय ठाकुर, मो. शाहजहां, महबूब आलम, मुखिया अनवारूल हक, इंतफात हुसैन, मो. कमाल, सहित दर्जनों जनप्रतिनिधिगण व प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhand

श्राद्ध कार्यक्रम में तालाब में डूबने से ग्रामीण की मौत, गांव में पसरा मातम

Khabar365newsढाई साल पूर्व में भी रामसागर तालाब ने ली थी दो मासूम...

Hazaribagh

जुलूस-ए-मुहम्मदी में दिखी कौमी एकता की मिसाल, हिंदू-मुस्लिम भाइयों ने एक-दूसरे को खिलाई मिठाई

Khabar365newsहजारीबाग: पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के...

Uncategorized

जी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय,इचाक में एस.आई.आर. विषय पर सेमिनार का आयोजन।

Khabar365newsजी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय, इचाक द्वारा एस.आई.आर. विषय पर एक दिवसीय शैक्षणिक सेमिनार...

BreakingCrimeHazaribaghJharkhand

बीमारी से बिरहोर युवक की मौत, पत्नी गंभीर, प्रशासन ने भेजी मेडिकल टीम

Khabar365newsहजारीबाग: स्वतंत्रता दिवस के दिन इचाक प्रखंड के सिजुआ बिरहोर टोला में...