झारखंडब्रेकिंग

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रंजीत कुमार की पहल, हजारीबाग सिविल कोर्ट में पोस्ट ऑफिस और एटीएम का उद्घाटन

Share
Share
Khabar365news

आमजन व अधिवक्ताओं को बेहतर सुविधा मुहैया कराने की दिशा में हजारीबाग सिविल कोर्ट में मंगलवार को एक अहम पहल की गई। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रंजीत कुमार ने कोर्ट परिसर में डाकघर (पोस्ट ऑफिस) और एटीएम की सुविधा का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर न्यायमूर्ति रंजीत कुमार ने बताया कि आज अंतरराष्ट्रीय बैंक दिवस है और इसी उपलक्ष्य में कोर्ट परिसर में यह दोनों सुविधाएं शुरू की गई हैं। इसका लाभ कोर्ट आने वाले आम नागरिकों, अधिवक्ताओं, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मिलेगा।

उन्होंने कहा कि पूर्व में अधिवक्ताओं एवं न्यायालय से जुड़े लोगों को रजिस्ट्री व पोस्ट के लिए बाहर जाना पड़ता था। अब यह सुविधा कोर्ट परिसर में ही उपलब्ध हो गई है, जिससे समय की बचत होगी और कार्य अधिक व्यवस्थित ढंग से हो सकेगा।” प्रधान जिला जज ने यह भी जानकारी दी कि आगामी समय में रेलवे आरक्षण काउंटर खोलने की भी योजना है, जिससे कोर्ट परिसर में आने वाले लोगों को यात्रा संबंधी सुविधा भी यहीं मिल सके। उन्होंने आगे कहा कि यह पहल न्यायिक कार्यों के साथ-साथ जनसुविधा के दृष्टिकोण से एक अभिनव कदम है, जो हजारीबाग व्यवहार न्यायालय को आधुनिक एवं सुविधा-संपन्न बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास सिद्ध होगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन दिन काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करेंगे रांची पुलिसकर्मी

Khabar365newsझारखंड पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तनातनी बढ़ती नजर आ रही है।...

BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस दुर्घटना होने से बाल-बाल बची

Khabar365newsबिहार स्थित बेतिया में बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस के साथ कल एक बड़ा...