झारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

गेरुआ नदी किनारे युवक की हत्या से हड़कंप, बालू लोडिंग के दौरान गोलियों की गूंज

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग : हजारीबाग जिले के केरेडारी-बुंडू रोड स्थित गेरुआ नदी के पास बीती रात अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। यह वारदात लगभग रात 10:30 बजे की बताई जा रही है। इलाके में दहशत का माहौल है और घटना ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात में जब ट्रैक्टर गेरुआ नदी से बालू का उठाव कर रहे थे, उसी दौरान तीन राउंड गोली चलने की आवाज सुनाई दी। गोलियों की आवाज से घबराकर मौके पर मौजूद सभी ट्रैक्टर चालक वहां से भाग निकले। 

घटना की सूचना मिलते ही केरेडारी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और अज्ञात युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। पुलिस शव की पहचान में जुटी है और हत्या की वजहों की जांच कर रही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि एनजीटी की रोक के बावजूद कैसे जारी है बालू उठाव। एनजीटी के स्पष्ट आदेश के बावजूद रात के अंधेरे में बालू का अवैध खनन कैसे खुलेआम जारी है? फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
हजारीबाग

कर्तव्यनिष्ठा और बेहतर पुलिसिंग का मिला सम्मान, बिट्टू कुमार रजक बने पेलावल ओपी के नए थाना प्रभारी

Khabar365newsहजारीबाग जिले के महत्वपूर्ण पेलावल ओपी में नए थाना प्रभारी के रूप...

हजारीबाग

गिद्दी थाना प्रभारी इकबाल हुसैन की सक्रियता लाई रंग, वर्षों पुराने वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Khabar365newsहजारीबाग जिले के गिद्दी थाना में थाना प्रभारी इकबाल हुसैन के नेतृत्व...

हजारीबाग

CEIR पोर्टल से मिली सफलता: लोहसिंघना पुलिस ने गुम हुआ मोबाइल बरामद कर मालिक को सौंपा

Khabar365news हजारीबाग। पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देशानुसार आमजन की गुम हुई संपत्ति...

हजारीबाग

गुम हुआ मोबाइल लौटा, चेहरे पर लौटी मुस्कान — मुफस्सिल थाना पुलिस की तत्परता ने जीता भरोसा

Khabar365newsहजारीबाग। आमजन के बीच पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत करने...