झारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हनुमान मंदिर में मूर्ति खंडित, इलाके में तनाव; पुलिस ने की शांति बनाए रखने की अपील

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग : हजारीबाग के कालीबाड़ी स्थित मीठा तालाब के पास बने हनुमान मंदिर में असामाजिक तत्वों द्वारा हनुमान जी की प्रतिमा को नुकसान पहुँचाए जाने की घटना सामने आई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया है। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मंदिर परिसर में एकत्र हो गए। मौके पर सदर थाना क्षेत्र के एसडीपीओ अमित आनंद भी पहुंचे और स्थिति का जायज़ा लिया। एसडीपीओ अमित आनंद ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। 

उन्होंने यह भी कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि प्रतिमा को क्षति पहुँचाने के पीछे कौन जिम्मेदार है। पुलिस द्वारा सभी संभावित कोणों से जांच की जा रही है और दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सदर CO सदर SDPO अनुमंडल पदाधिकारी सदर थाना प्रभारी, लोहसिंघना थाना प्रभारी, सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच कर जांच कर रहे हैं। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
हजारीबाग

वार्ड 02 की पार्षद निखत यासमीन की पहल रंग लाई, कोलघट्टी–मड़ईकला सड़क पर हादसों पर लगेगी लगाम

Khabar365newsहजारीबाग शहर के वार्ड नंबर 02 की पार्षद निखत यासमीन ने जनहित...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बरहेट में एक रात में 10 मोबाइल चोरी, गांव में दहशत

Khabar365newsबरहेट थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाएं थमने का नाम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर मंथन तेज

Khabar365newsझारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर...