Home बिहार राजनाथ सिंह पहुंचे पटना, BJP की कार्यसमिति बैठक में करेंगे चुनावी चर्चा
बिहारब्रेकिंग

राजनाथ सिंह पहुंचे पटना, BJP की कार्यसमिति बैठक में करेंगे चुनावी चर्चा

Share
Share

बिहार में राजनीतिक पार्टियां चुनाव को लेकर पूर्ण रूप से सक्रिय हो चुकी है। इसी बीच केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज पटना पहुंचे हैं। जहां वे पटना में BJP की प्रदेश कार्य समिति की बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में BJP के नेताओं के साथ चुनावी मंथन किया जाएगा। पटना एयरपोर्ट पर पहुंचे राजनाथ सिंह का BJP के वरिष्ठ नेताओं ने ढोल बाजे और पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया। 

राजनाथ सिंह एयरपोर्ट से सीधा बापू सभागार पहुंचे हैं। जहां वे प्रदेश कार्य समिति की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। बैठक का मुख्य उद्देश्य बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बेहतर रणनीति बनाना है। सीट शेयरिंग, के साथ ही मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर भी बात की जा सकती है। वहीं इसके अलावे लालू प्रसाद यादव के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाने की भी चर्चा है। 

जानकारी के अनुसार इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल करेंगे। बात दें कि डॉ. जायसवाल के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद यह पहली कार्यसमिति बैठक है, जिससे पार्टी के स्तर पर इसे काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में कलाकृति हाट की शुरुआत, लोककला और हस्तशिल्प को मिलेगा मंच

रांची: झारखंड की लोककला, पारंपरिक शिल्प और हस्तनिर्मित उत्पादों को बढ़ावा देने...