Home बिहार बिहार विधानसभा अध्यक्ष से मिली रितलाल यादव की पत्नी, कहा- मेरे पति को है जान का खतरा
बिहारब्रेकिंग

बिहार विधानसभा अध्यक्ष से मिली रितलाल यादव की पत्नी, कहा- मेरे पति को है जान का खतरा

Share
Share
Khabar365news

RJD विधायक रितलाल यादव की पत्नी रिंकू देवी ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव से मुलाकात की। उसने  आरोप लगाया है कि भागलपुर जेल में बंद उसके पति को मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना दी जा रही है। वहीं एक पुलिस अधिकारी के द्वारा हत्या की साजिश भी रची जा रही है। 

पटना स्थित विधानसभा अध्यक्ष के सरकारी आवास पर पहुंचकर रिंकू देवी ने एक लिखित आवेदन सौंपा है जिसमें उन्होंने लिखा है कि,”रात में 300 की संख्या में पुलिसकर्मी घर की दीवार फांदकर जांच के नाम पर घर में घुसते हैं। मेरे पति को विधायक होत हुए भी एकांत सेल में रखा गया है। ना उन्हें इलाज मिल रहा है, ना न्याय”। रिंकू देवी ने यह भी आशंका जताई है कि यदि उसने पुलिस अधिकारी का नाम लिया तो उसे और उसके बच्चों को जान का खतरा हो सकता है। 

बता दें कि जेल में बंद के दौरान रितलाल यादव ने अनशन शुरू कर दिया था। जिसके बाद उन्हें JLNMCH अस्पताल में सोमवार को भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने बीपी और शुगर का लेवल काफी कम बताया। डॉक्टरों के ने बताया कि विधायक को पहले से बुलेट इंजरी है, बाकी अन्य टेस्ट किए जा रहे हैं। 
एक जारी वीडियो में रितलाल यादव की पत्नी को यह भी कहते सुना जा रहा है कि “मेरे पति को जान से मारने की साजिश रची जा रही है. उन्हें जेल में बंद कर टॉर्चर किया जा रहा है. पूरा परिवार डर के साये में जी रहा है”।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Related Articles
ActiveBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

टाटानगर स्टेशन पर 6 किलो गांजा जब्त, कांड्रा का युवक गिरफ्तार

Khabar365newsजमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए...

ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

फेसबुक मैसेंजर पर रिश्तेदार बनकर 5.11 लाख की ठगी,

Khabar365newsरांची: राजधानी रांची में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है,...

ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

हेमंत सोरेन से जुड़ी याचिका पर 19 नवंबर को अगली सुनवाई

Khabar365newsरांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़ी याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट...