बिहारब्रेकिंग

नवादा में 14 वर्षीय छात्रा को ट्रक ने कुचला, घटनास्थल पर हुई मौत

Share
Share
Khabar365news

बिहार के नवादा जिले में आज सुबह एक तेज रफ्तार बालू ट्रक ने 14 साल की छात्रा को कुचल दिया, जिसमें छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना नवादा जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के बुधौली गांव में हुई है। चुन्नू पासवान की 14 वर्षीय बेटी ज्योति रोह प्रखंड के कसमारा गांव की रहने वाली थी। और वह साइकिल से बुधौली इंटर विद्यालय पढ़ने जा रही थी। इसी दौरान ट्रक ने उसे इतनी बुरी तरह रौंदा कि उसका दाहिना हाथ और सिर पूरी तरह चूर हो गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

घटना से गुस्साये स्थानीय लोगों ने तुरंत ट्रक चालक को पकड़ लिया और नवादा-जमुई हाइवे पर सड़क को जाम कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही ज्योति के परिवार वालों में मातम छाया हुआ है, वहीं गांव में शोक की लहर है। गांव वालों ने बताया कि ज्योति एक मेधावी छात्रा थी, जिसकी अचानक मृत्यु ने सबको स्तब्ध कर दिया है। घटना के बाद लोगों ने चालक की जमकर पिटाई कर दी है जिससे चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं घटना के बाद ट्रक एक शीशे भी तोड़ दिए गए और सभी टायरों की हवा निकाल दी। 

घटना की सूचना मिलते ही पकरीबरावां थाना पुलिस अपने अतिरिक्त बल के साथ मौके पर पहुंची और उग्र भीड़ को शांत कराया। उसके बाद पुलिस ने चालक को भेद से बचाकर इलाज के लिए सादर अस्पताल भेज दिया। जहां उसकी भी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। जहां प्रारम्भिक जांच में चालक की लापरवाही और ट्रक की रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

जयराम-थाना प्रभारी विवाद पर शैलेंद्र महतो का सवाल,

Khabar365newsरांची। जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी से जुड़े विवाद को लेकर...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

परीक्षा धांधली केस में विशेष अदालत गठित, हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

Khabar365newsरांची। परीक्षा में कथित धांधली से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत; 2 गंभीर

Khabar365newsबोकारो। जिले में बारिश और अंधेरे के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में देर रात पुलिस की सख्ती, जगह-जगह चला चेकिंग अभियान

Khabar365newsरांची। अपराध पर रोकथाम और सड़क सुरक्षा को लेकर रांची पुलिस ने...