झारखंडब्रेकिंग

पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने इलाजरत गुरुजी शिबू सोरेन से दिल्ली में की मुलाकात

Share
Share
Khabar365news

गुरुजी झारखंड आंदोलन के पुरोधा, उनके आंदोलनकारी छवि से मुझे भी मिली है प्रेरणा-योगेंद्र साव
रिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक पतरातु

नई दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में इलाजरत देशोम गुरु शिबू सोरेन से पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव ने मुलाकात किया एवं उनके कुशलक्षेम जाना।

पूर्व मंत्री ने झारखंड आंदोलनकारी के शीर्ष नेता एवं झारखंड आंदोलन के पुरोधा शिबू सोरेन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

पूर्व मंत्री ने नई दिल्ली न्यू झारखंड भवन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मुलाकात की एवं गुरु जी के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्व मंत्री को गुरु जी के स्वास्थ्य संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदान की।

पूर्व मंत्री ने अस्पताल में गुरु जी से मुलाकात के बाद कहा कि शिबू सोरेन जी के अस्वस्थ होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है, वे झारखंड को अलग राज्य दिलाने में सबसे अग्रणी भूमिका निभाई हैं यही वजह है कि उनके आंदोलनकारी छवि के स्वयं पूर्व मंत्री भी कायल है। आगे उन्होंने कहा कि गुरु जी के आंदोलनकारी नेतृत्व से काफी प्रेरणा मिली है जिसके कारण बड़कागांव विधानसभा वासियों के हक अधिकार दिलाने हेतु मैंने भी संघर्ष किया है। योगेंद्र साव ने बताया कि झारखंड की कण कण से जुड़े हुए ऐसे व्यक्तित्व का अस्वस्थ होना पूरे झारखंड वासियों के लिए काफी गहरी चिंता का विषय है।

पूर्व मंत्री ने मां अष्टभुजी से प्रार्थना करते हुए गुरु जी के स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने व उन्हें दीर्घायु बनाने की कामना की है ताकि वे सदैव हम सबका मार्गदर्शन करते रहें और जल्द ही हम लोग के बीच आएं। योगेंद्र साव ने कहा कि गुरु जी के उत्तम स्वास्थ्य के लिए वे खुद विशेष पूजा अर्चना भी कर रहे हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandRamgarhझारखंडब्रेकिंग

विप्र फाउंडेशन झारखंड (जोन-6) ने छाते व गमछा वितरित किया गया, प्रदीप शर्मा

Khabar365newsरामगढ़। भीषण गर्मी और अनियोजित बेमौसम बारिश से प्रभावित जरूरतमंदों की सहायता...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पतरातू के कडरू गांव में मंडा पूजा में पहुंचीं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड के ग्राम कडरू में...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

पीवीयूएनएल मे स्थानीय युवाओं को 75% नौकरी दिया जाए- मनोज कुमार महतो

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रविवार को एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक...

BreakingJharkhandSportsझारखंडब्रेकिंग

अहमदाबाद में RCB और GT के बीच IPL-2026 ट्रॉफी की आखिरी लड़ाई

Khabar365newsIPL-2026 के फाइनल मुकाबले में आज डिफेंडिंग चैंपियन Royal Challengers Bengaluru और...