Jharkhandब्रेकिंगरांची

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी आज करेंगे रातू रोड फ्लाईओवर का उद्घाटन

Share
Share
Khabar365news

रांची : रातू रोड फ्लाईओवर का आज 3 जुलाई को उद्घाटन होगा। इस परियोजना का उद्घाटन केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी करेंगे। उद्घाटन समारोह को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। 

बता दें कि करीब 588 करोड़ रुपये की लागत से बना यह फ्लाईओवर तकनीकी रूप से आधुनिक है और रांची की यातायात व्यवस्था के लिए बेहद जरूरी माना जा रहा है। इसकी लंबाई लगभग 3 किलोमीटर है। इस फ्लाईओवर के शुरू होने से रोज जाम में फंसने वाले हजारों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ ने बताया कि रातू रोड रांची की लाइफलाइन है, जिससे रोजाना डेढ़ से 2 लाख लोग गुजरते हैं। इनमें स्कूली छात्र, मरीज, ऑफिस कर्मचारी और व्यापारी शामिल हैं। मंत्री ने बताया कि इस रास्ते से हर दिन 300 से ज्यादा एंबुलेंस गुजरती हैं, जो पहले ट्रैफिक जाम में फंसी रहती थीं। अब फ्लाईओवर बनने से मात्र 4-5 मिनट में रास्ता पार किया जा सकेगा, जो पहले 2-3 घंटे लगता था।

मंत्री संजय सेठ ने भावुक होकर बताया कि यह फ्लाईओवर उनके लिए एक सपना था, जो आज साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि बचपन में वह खुद आंदोलन में शामिल रहे हैं और रामविलास पेट्रोल पंप के पास 3 दिन तक अनशन पर भी बैठे थे। उन्होंने इस परियोजना को मंजूरी देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया। संजय सेठ ने कहा कि आज रातू रोड सिर्फ एक सड़क नहीं, बल्कि एक पूरा नगर बन गया है। यहां बाजार, स्कूल, अस्पताल, कोचिंग और दफ्तर हैं। फ्लाईओवर से यहां के लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी आसान होगी और पूरे क्षेत्र के विकास को रफ्तार मिलेगी। गुरुवार को होने वाले उद्घाटन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ-साथ राज्य के कई मंत्री, विधायक, अधिकारी और बड़ी संख्या में आम लोग शामिल होंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
JharkhandPolticalRanchi

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के रांची महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन

Khabar365newsरांची । भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के रांची महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस...

JharkhandLATEHARRanchiSocialआस्थाधर्म-कर्म

कुरकुरा-मंदरो में श्री मारुति महायज्ञ एवं श्री राम कथा का आयोजन

Khabar365newsरांची। रांची के मांडर प्रखंड अंतर्गत कुरकुरा-मंदरो, नरकोपी क्षेत्र में आगामी 15...