BreakingCrimeJharkhandPALAMUब्रेकिंग

झगड़े के बाद पति ने पत्नी की टांगी से कर दी हत्या

Share
Share
Khabar365news

पलामू : पलामू से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के महुआरी गांव में एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी की टांगी से काटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना बुधवार देर शाम की है, जब बसंत भुइयां नामक व्यक्ति का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। झगड़ा इतना बढ़ गया कि बसंत ने गुस्से में आकर टांगी से पत्नी पर वार कर दिया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। 

स्थानीय लोगों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। बुधवार को बसंत शराब के नशे में घर आया था, जिससे बात फिर से बिगड़ गई और गुस्से में आकर उसने अपनी पत्नी की जान ले ली। घटना की सूचना मिलते ही नौडीहा बाजार थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। 

थाना प्रभारी ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में यह साफ हुआ है कि घरेलू विवाद के कारण हत्या की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच जारी है। घटना के बाद परिजन और ग्रामीणों में आक्रोश है। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

रामनवमी में डीजे बजाने पर रोक को लेकर विधानसभा में हंगामा

Khabar365newsझारखंड विधानसभा में बुधवार को कार्यवाही शुरू होते ही रामनवमी के अवसर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बांग्लादेश में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर

Khabar365newsबांग्लादेश के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का प्रभाव अब झारखंड के मौसम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बच्चा चोरी की अफवाह पर ग्रामीणों का हमला, दो लोगों की पिटाई

Khabar365newsगुमला सदर थाना क्षेत्र के चेटर चाहा गांव में मंगलवार रात बच्चा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मौसम विभाग ने किया अलर्ट, बिहार में अगले 24 घंटे बादल छाए रहने की संभावना

Khabar365newsपटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार में अगले 24 घंटें बादल...