BreakingCrimeHazaribaghJharkhand

हजारीबाग: मोहर्रम जुलूस में आग का कहर, चीख-पुकार से दहला पुरा गांव, तुरांव-पौता गांव में 15 लोग झुलसे, कई महिलाएं एवं बच्चों की हालत गंभीर

Share
Share
Khabar365news


मोहर्रम जुलूस के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ है। जिसमें भयावह आग की चपेट में आने से लगभग 15 लोग जख्मी हुए हैं। पूरी घटना हजारीबाग जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत तुरांव- पौता गांव की है। बताया जाता है कि मोहर्रम का जुलूस गांव के तरफ से गुजर रही थी। इसी दौरान सैकड़ो की संख्या में लोग जुलूस में शामिल थे। परंपरा के अनुसार मुस्लिम समुदाय के लोग सड़कों पर अपने कला का प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन कला का प्रदर्शन में आग्नेयास्त्र का प्रयोग किया जा रहा था और आग में डीजल डालने के दौरान आग ने विकराल रूप ले लिया और स्थिति अनियंत्रित हो गई। इस बड़ी दुर्घटना में लगभग 15 लोग चपेट में आ गए जिसमें अधिकतर बच्चे और महिलाएं शामिल है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा- तफरी का माहौल देखने को मिला है। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी को इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग लाया। जहां चिकित्सकों के द्वारा इलाज करने के बाद गंभीर रूप से जख्मी हुए कुछ बच्चे एवं महिलाओं को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है।

गौरतलब है कि मोहर्रम के मौके पर जिला प्रशासन द्वारा आग्नेयास्त्र और खतरनाक प्रदर्शन पर सख्त रोक लगाई गई थी, बावजूद इसके नियमों की अवहेलना कर यह घटना हुई। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन के आदेशों की अनदेखी कर जोखिम भरा प्रदर्शन करने वालों पर क्या कार्रवाई होती है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

खनिज विधेयक पर चंपई सोरेन का हमला,

Khabar365newsरांची। खनिज संशोधन विधेयक 2026 को लेकर झारखंड में सियासी बयानबाजी तेज...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में डाक पार्सल वैन पलटी, शराब की बोतलें ले गए ग्रामीण

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में एक ‘डाक पार्सल’ लिखी वैन अनियंत्रित होकर पलट गई,...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

झारखंड में स्वाइन फ्लू का अलर्ट, जिलों में बढ़ी निगरानी

Khabar365newsरांची। झारखंड में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

14वीं JPSC में 11 अभ्यर्थियों पर आरोप, पैसे देकर सफलता का दावा

Khabar365newsरांची। 14वीं JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर जांच के दौरान...