झारखंडब्रेकिंगरांची

अबुआ संस्कृति अबुआ अखरा में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

Share
Share
Khabar365news

आज 6 जुलाई 2025 को जगन्नाथ महोत्सव 2025 के अवसर पर “अबुआ संस्कृति अबुआ अखरा” की थीम पर आधारित एक भव्य जोरजा नृत्य, किसान समाज दल लोध, महुआडांड़, लातेहार द्वारा पेश किया गया। बता दें कि ये आयोजन में हुआ।  इस विशेष अवसर पर पारंपरिक आदिवासी नृत्य, लोक गीत, नाटक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्थानीय संस्कृति की समृद्ध विरासत को दर्शाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय कलाकारों, बच्चों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे आयोजन में और अधिक ऊर्जा और जीवंतता देखने को मिली।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आदिवासी समाज की सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित करना, पारंपरिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुँचाना, और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना रहा। नृत्य मंडली लोध, महुआडांड़  गांव के प्रतिनिधियों ने बताया कि समाज में सांस्कृतिक चेतना और समुदाय की भागीदारी को बढ़ावा देने हेतु इस प्रकार के आयोजन भविष्य में भी लगातार किए जाते रहेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन  सांस्कृतिक कार्य निदेशालय, पर्यटन,कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग द्वारा किया गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

खनिज विधेयक पर चंपई सोरेन का हमला,

Khabar365newsरांची। खनिज संशोधन विधेयक 2026 को लेकर झारखंड में सियासी बयानबाजी तेज...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में डाक पार्सल वैन पलटी, शराब की बोतलें ले गए ग्रामीण

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में एक ‘डाक पार्सल’ लिखी वैन अनियंत्रित होकर पलट गई,...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

झारखंड में स्वाइन फ्लू का अलर्ट, जिलों में बढ़ी निगरानी

Khabar365newsरांची। झारखंड में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

14वीं JPSC में 11 अभ्यर्थियों पर आरोप, पैसे देकर सफलता का दावा

Khabar365newsरांची। 14वीं JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर जांच के दौरान...