Home झारखंड जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला भगत के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग में पहुंचे केवल 8 सदस्य
झारखंडब्रेकिंगरांची

जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला भगत के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग में पहुंचे केवल 8 सदस्य

Share
Share
Khabar365news

रांची : रांची जिले की जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला भगत के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव अब निरस्त हो गया है। 19 जून को 21 सदस्यों ने उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था और इसकी जानकारी उपायुक्त (DC) को पत्र के माध्यम से दी गई थी। इसी पत्र के आधार पर प्रशासन ने 7 जुलाई को अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान कराने की तिथि तय की थी। यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही थी, क्योंकि इससे परिषद की सत्ता में बड़ा बदलाव हो सकता था।

हालांकि, जब 7 जुलाई को मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई, तो केवल 8 सदस्य ही बैठक में उपस्थित हुए। जिला परिषद में कुल 65 सदस्य हैं और किसी भी प्रस्ताव को पारित करने के लिए कम से कम दो-तिहाई यानी 47 सदस्यों की उपस्थिति जरूरी होती है। निर्धारित संख्या में सदस्य न होने की वजह से मतदान की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी और प्रस्ताव को निरस्त कर दिया गया। इससे साफ हो गया कि निर्मला भगत के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव अब निष्प्रभावी हो गया है और उनका पद सुरक्षित है।

इस बैठक को लेकर जिला प्रशासन ने पहले से ही पूरी तैयारी की थी। लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों, सभी विधायकों, जिला परिषद के सदस्यों और प्रखंड प्रमुखों को सूचना पत्र भेजकर इस विशेष बैठक की जानकारी दी गई थी। बावजूद इसके केवल 8 सदस्य ही पहुंचे, जिससे यह साफ झलकता है कि आजसू पार्टी का जिला परिषद में अब भी मजबूत पकड़ है और विरोधी खेमा पर्याप्त समर्थन जुटाने में असफल रहा। इससे यह भी जाहिर होता है कि राजनीतिक रणनीति और संगठन की एकजुटता ने आजसू को फिलहाल राहत पहुंचाई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

टाटानगर स्टेशन पर 6 किलो गांजा जब्त, कांड्रा का युवक गिरफ्तार

Khabar365newsजमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए...

ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

फेसबुक मैसेंजर पर रिश्तेदार बनकर 5.11 लाख की ठगी,

Khabar365newsरांची: राजधानी रांची में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है,...

ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

हेमंत सोरेन से जुड़ी याचिका पर 19 नवंबर को अगली सुनवाई

Khabar365newsरांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़ी याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट...