झारखंडब्रेकिंग

समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट ने डी ए वी आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल में ऑपरेशन सिंदूर पेंटिंग प्रतियोगिता का किया आयोजन।

Share
Share
Khabar365news

200 से अधिक बच्चों ने पेंटिंग प्रतियोगिता में लिया भाग।

आज दिनांक 07 जुलाई दिन सोमवार को समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट कि ओर से डी ए वी आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल वेस्टर्न पार्क हेहल में ऑपरेशन सिंदूर थीम पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी बच्चों ने ऑपरेशन सिंदूर थीम पर भावनात्मक और संदेश प्रद पेंटिंग बनाकर लोगों का दिल जीत लिया।यह सिर्फ एक कला का नमूना नहीं बल्कि देश भक्ति, करुणा और प्रतिशोध की भावना का जीवंत दस्तावेज बन गया है। बच्चों ने पेंटिंग के माध्यम से पहलगांव की घटना को चित्रित किया है, जिसमें आतंकियों द्वारा नव विवाहित हिंदू जोड़ों को कैसे निशाना बनाया गया। उनके सिंदूर को मिटा दिया गया, और जिनके हाथों की मेहंदी भी नहीं सुखी थी ,उन पर हमला हुआ। इस हृदय विदारक घटना ने पूरे देश को झकझोर के रख दिया था।

इस दर्द को शब्दों में कहना मुश्किल था, इसलिए बच्चों ने रंगों के जरिए इसे दिखाने की कोशिश की । पेंटिंग उन नवविवाहितो की वेदना और सेना की वीरता दोनों को दर्शाती है।देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी ने यह सिद्ध कर दिया कि भारत से टकराने वालों को करारा जवाब मिलेगा।मात्र 14 दिनों में सेना ने जिस पराक्रम से आतंकियों को नेस्तनाबूद किया ,वह गर्व का विषय है।

समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा ऑपरेशन सिंदूर पेंटिंग प्रतियोगिता में डी ए वी आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने अद्भुत पेंटिंग प्रतियोगिता में शामिल होकर अद्भुत देश भक्ति कला एवं संगम की मिसाल पेश की।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी आनंद केडिया, उमेश केडिया, स्मिता केडिया, डी ए वी आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल कि प्राचार्या रोशी वाधवानी , रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, समाजसेवी अतीन्द्र नाथ वैध समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
सभी ने संयुक्त रूप से विजेता प्रतिभागियों को उपहार और प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया।

इस अवसर पर परजॉली नंदी, सुषमा ठाकुर, कविता जय सवाल , विभा मिश्रा, दिव्या कुमारी,आरती कुमारी, कामनी त्रिवेदी सहित कई शिक्षक शिक्षिकाएं आदि कई उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender








Related Articles
BreakingJharkhandSportsझारखंडब्रेकिंग

अहमदाबाद में RCB और GT के बीच IPL-2026 ट्रॉफी की आखिरी लड़ाई

Khabar365newsIPL-2026 के फाइनल मुकाबले में आज डिफेंडिंग चैंपियन Royal Challengers Bengaluru और...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में 3 साइबर ठग गिरफ्तार, बैंक अधिकारी बनकर करते थे ठगी

Khabar365newsजामताड़ा पुलिस ने तीन शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर के दो सरकारी अस्पतालों में मरीजों की मौत पर हंगामा

Khabar365newsजिले की सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर गंभीर सवालों के घेरे...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में बिजली गिरने से 5 की मौत, 

Khabar365newsझारखंड में खराब मौसम और आकाशीय बिजली ने बड़ा नुकसान पहुंचाया है।...