देशब्रेकिंगभारत

डीजल ले जा रही मालगाड़ी में लगी आग

Share
Share
Khabar365news

तिरुवल्लूर: तमिलनाडु के तिरुवल्लूर रेलवे स्टेशन के पास रविवार सुबह एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई और उसमें आग लग गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह मालगाड़ी डीजल या कच्चा तेल लेकर जा रही थी। इस घटना के बाद तिरुवल्लूर और अरक्कोणम रूट पर चेन्नई सेंट्रल की ओर आने वाली कई एक्सप्रेस ट्रेनों को बीच रास्ते में रोक दिया गया है, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। प्रभावित ट्रेनों में मंगलुरु से आने वाली चेन्नई सेंट्रल मेल शामिल है, जो सुबह 6:10 बजे चेन्नई पहुंचने वाली थी, लेकिन इसे तिरुवल्लूर स्टेशन पर रोक दिया गया है।

इसके अलावा, अशोकपुरम से आने वाली कावेरी एक्सप्रेस, जो सुबह 6:45 बजे पहुंचने वाली थी, अरक्कोणम स्टेशन पर खड़ी है। नीलगिरी एक्सप्रेस, जिसे सुबह 6:25 बजे चेन्नई सेंट्रल पहुंचना था, तिरुवल्लनगाडू स्टेशन (तिरुवल्लूर जिले) में रुकी हुई है। वहीं, कोयंबटूर से आने वाली चेरन सुपरफास्ट एक्सप्रेस, जो सुबह 7 बजे चेन्नई सेंट्रल पहुंचने वाली थी, भी अरक्कोणम स्टेशन पर खड़ी है। इस अप्रत्याशित रुकावट ने यात्रियों की यात्रा को प्रभावित किया है और उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती, इन ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोका गया है। आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर मौजूद है। रेलवे अधिकारी घटना की जांच में जुटे हुए हैं और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आग कैसे लगी। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि गाड़ी में डीजल था। हालांकि, रेलवे की ओर से अब तक आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

बर्थडे पार्टी में ले गई सहेली, फिर फ्लैट में छात्रा से हुआ रेप; रांची की घटना

Khabar365newsरांची के बरियातू थाना क्षेत्र के एक हॉस्टल में रहने वाली छात्रा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में बढ़ेगी भीषण गर्मी, 20 अप्रैल के बाद तापमान 40°C के पार; लू का खतरा

Khabar365newsझारखंड में अब भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। 20 अप्रैल के...

BreakingJharkhandझारखंडपलामूब्रेकिंग

ममेरे भाई-बहन के प्रेम संबंध का दुखद अंत: हत्या के बाद युवक ने दी जान

Khabar365newsपलामू जिले में आपसी प्रेम संबंध में ममेरे भाई ने अपनी बहन...