झारखंडब्रेकिंगलातेहार

भाकपा माओवादी सदस्य जगन लोहरा गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

लातेहार : पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए भाकपा माओवादी संगठन के सदस्य जगन लोहरा को गिरफ्तार कर लिया है. एसपी कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है. लातेहार पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. पांच वर्षों से फरार चल रहा था जगन लातेहार पुलिस के अनुसार, जगन लोहरा पिछले पांच वर्षों (2020) से फरार चल रहा था और कई गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित था. वह लोहरदगा जिले के पेशरार थाना क्षेत्र स्थित करंज टोली गांव का रहने वाला है. पुलिस ने जगन लोहरा को उसके घर से गिरफ्तार किया और आज जेल भेज दिया.

पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में था शामिल पुलिस के अनुसार, जगन लोहरा छिपादोहर थाना क्षेत्र के रमनदाग जंगल में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में शामिल था. यह मुठभेड़ पूर्व माओवादी रीजनल कमांडर छोटू खेरवार और नकुल यादव के दस्ते के साथ हुई थी. इस घटना के बाद से ही जगन भूमिगत हो गया था और लगातार सुरक्षा एजेंसियों की गिरफ्त से बच रहा था. छिपादोहर थाना में जगन लोहरा के ख़िलाफ़ दर्ज है मामले जगन लोहरा के खिलाफ छिपादोहर थाना में कांड संख्या 14/2020 के तहत विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

बर्थडे पार्टी में ले गई सहेली, फिर फ्लैट में छात्रा से हुआ रेप; रांची की घटना

Khabar365newsरांची के बरियातू थाना क्षेत्र के एक हॉस्टल में रहने वाली छात्रा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में बढ़ेगी भीषण गर्मी, 20 अप्रैल के बाद तापमान 40°C के पार; लू का खतरा

Khabar365newsझारखंड में अब भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। 20 अप्रैल के...

BreakingJharkhandझारखंडपलामूब्रेकिंग

ममेरे भाई-बहन के प्रेम संबंध का दुखद अंत: हत्या के बाद युवक ने दी जान

Khabar365newsपलामू जिले में आपसी प्रेम संबंध में ममेरे भाई ने अपनी बहन...