CrimeJharkhandPakurSocial

दिन के उजाले में शुरू होता है लॉटरी माफिया का खेल,,,,,,

Share
Share
Khabar365news

मॉर्निंग इवनिंग नाइट,,,,,,

रानीपुर मोड़ , सहित डांगपाड़ा मोड़, तारापुर,तोड़ाइ , फुटानीमोड़ ,, लॉटरी माफिया का खेल जोरों से चल रहा है,,,,, और प्रशासन मौन

अवैध लॉटरी कारोबार तेजी से फैलता जा रहा है एजेंट घर-घर जा कर बिक्री कर रहे हैं,,,,,,,,,,,,,

देखते हैं स्थानीय प्रशासन इस पर कितने अंकुश लगा पा रहे हैं ,,,

पाकुड़ जिले के हिरणपुर प्रखंड में इन दिनों अवैध लॉटरी कारोबार तेजी से फैलता जा रहा है. रानीपुर मोड़ बाजार और चौक-चौराहों पर खुलेआम लॉटरी टिकट बेचे जा रहे हैं. इसका सबसे बुरा असर गरीब और मजदूर तबके के लोगों पर पड़ रहा है, जो दो वक्त की रोटी के लिए मेहनत करते हैं, लेकिन लॉटरी के लालच में अपनी गाढ़ी कमाई गंवा बैठते हैं. लॉटरी संचालक और विक्रेता मालामाल हो रहे हैं, जबकि गरीब तबके के लोग कर्ज में डूबते जा रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक, इस अवैध धंधे की पूरी जानकारी स्थानीय प्रशासन और पुलिस को है, लेकिन कार्रवाई करने के नाम पर सभी चुप हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि लॉटरी माफिया बाकायदा सेटिंग कर अपना धंधा चला रहे हैं. रोजाना लाख रुपये का खेल चलता है और मजबूरी में फंसे मजदूर अपनी मजदूरी का बड़ा हिस्सा लॉटरी में गंवा रहे हैं. कई परिवार आर्थिक तंगी और कर्ज में डूबते जा रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही. यह भी बताया जा रहा है कि लॉटरी के इस अवैध कारोबार में कुछ स्थानीय प्रभावशाली लोग भी शामिल हैं, जिसके चलते कोई भी अधिकारी इसके खिलाफ कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं जुटा रहा है. स्थानीय सामाजिक संगठनों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि अवैध लॉटरी पर तुरंत रोक लगाई जाए और गरीब तबके को इस जाल से बाहर निकाला जाए. साथ ही अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. चाय, पान, होटल व किराना दुकान से की जाती है बिक्री अवैध रूप से लॉटरी टिकट की बिक्री रानीपुर मोड़,डांगापाड़ा मोड़ चौक के समीप चाय, पान, होटल व किराना दुकान से की जाती है. इसके लिए सुबह से ही लोग टिकट खरीदने के लिए पहुंच जाते हैं. पर्दा के पीछे से यह दुकानदारों से संबंध स्थापित कर अपने कारोबार को बढ़ा रहे हैं…

पाकुड़ से जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट

क्या कहते हैं हिरणपुर थाना प्रभारी रंजन सिंह,,,,, अवैध लॉटरी कारोबार पर उचित कार्रवाई करेंगे ‌।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

कटिया कम्युनिटी हाॅल पतरातु में एकल श्री हरि संस्कार शिक्षा नव चैतन्य वर्ग का शुभारंभ

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु एकल अभियान श्री हरि संस्कार शिक्षा...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

इंडिया गठबंधन की जीत तय, बीजेपी की मंशा बेनकाब : विनोद पांडेय

Khabar365newsरांची: राज्यसभा चुनाव को लेकर झारखंड की राजनीति में बयानबाजी तेज हो...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सिंहभूम कॉलेज में कुड़मालि भाषा की पढ़ाई की मांग

Khabar365newsचांडिल: सिंहभूम कॉलेज, चांडिल में कुड़मालि भाषा की पढ़ाई शुरू करने की...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सिमडेगा में दर्दनाक हादसा, स्कॉर्पियो सवार 5 लोगों की मौत

Khabar365newsसिमडेगा: झारखंड के सिमडेगा जिले में एक भीषण सड़क हादसे में पांच...